Author: HD MAHANT

कोरबा : कोरबा जिले में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपने झुंड से बिछड़कर एक हाथी देर रात बीच सड़क पर मंडरा रहा था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। वहीं वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर रखे हुए है। यह मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर गुरसिया के बीच एक लोनर हाथी बीच सड़क पर देर रात तक मंडराता रहा। इससे आवाजाही बंद रही। बताया जा रहा है कि, कटघोरा वन मंडल के ऐतमानगर में 60 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। वहीं वन विभाग…

Read More

प्राकृतिक आपदा केस में पीड़ित को आवश्यकतानुसार अस्पताल,थाना, तहसील जाना होगा सारंगढ़ बिलाईगढ़ 8 दिसंबर 2023/ राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा से मनुष्य, पशु, घर, फसल आदि को होने वाले क्षति के लिए राजस्व और ऊर्जा विभाग (विद्युत कंपनी) के माध्यम से शासकीय कार्यवाही के बाद पीड़ित या उसके परिजन को आर्थिक अनुदान सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। सरकारी अनुदान सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पीड़ित या उनके परिजनों को घटना के हिसाब से सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज और पुलिस वाले केस में थाना में रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए। सरकारी कार्यवाही में इन सभी दस्तावेजों…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर जीत दर्ज की है और अपनी सरकार बनाने जा रही है. रायपुर के दक्षिण सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67719 वोटों से हराया है. इस जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजेश्री महंत को श्रीफल और शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. यही संस्कार बृजमोहन अग्रवाल को औरों से अलग बनाता है. प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच ऐसी सौहार्दता आज के राजनैतिक…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सीटों में 68 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी लेकिन इस बार 35 पर ही सिमट गई. भाजपा 54 में जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. वहीं चुनाव जंग के बीच भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने एक बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं. इस बीच आज अमरजीत भगत ने…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखें को मिला है. शहर के संजयनगर इलाके में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार नाबालिग को जोरदार टक्कर मार दी. कार से टक्कर के बाद नाबालिग दूर तक छिटक गया और सड़क पर बेसुध होकर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई है. दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में मृत नाबालिग का नाम प्रियांशु निर्मल है, जो कि सायकल में अखबार बाटने का काम करता था. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

Read More

कोरबा : जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Read More

रायपुर : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन राज्यों में अपने जीत का परचम लहराया है. चुनाव के रिजल्ट आने के पांच दिन बाद अभी तक तीनों जीते राज्यों में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस जारी है. इस बीच छत्तीसगढ़ समेत दो अन्य राज्यों के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है. अब पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद रायपुर में बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नबीन के साथ विधायकों से रायशुमारी होगी. वहीं जल्द…

Read More

दुर्ग : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा, 363, 366, 376,4, 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है. बता दें कि 4 दिसंबर को नाबालिग के पिता ने सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्टू को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी 13 वर्षीय नाबालिग को बहाल फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तरप्रदेश के बनारस ले गया था. पुलिस को पुख्ता सूचना…

Read More

नई दिल्ली: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों…

Read More

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 11 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बी.आर. गवई और सूर्यकांत की संविधान पीठ पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को छीनने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने वाले 2019 के राष्ट्रपति के आदेश की संवैधानिकता पर फैसला करेंगे। 5 जजों की संविधान पीठ ने 5 सितंबर को दोनों पक्षों की मौखिक दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य का दर्जा बहाल करने में “कुछ समय” लगेगा- केंद्र सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार…

Read More