Author: HD MAHANT
रायपुर : बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ा है. इसका असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है. जिसके कारण कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवर्ती तूफान की चेतावनी के चलते भारतीय रेलवे ने पांच ट्रेने रद्द कर दी है. मिचौंग के चलते रद्द की गई ट्रेनें 4 दिसंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (मद्रास) -बिलासपुर एक्सप्रेस का नहीं होगा परिचालन. बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी 4 दिसंबर तक रद्द. बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 5 दिसंबर तक नहीं चलेगी. 6 दिसंबर से एर्नाकुलम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि प्रदेश में उत्तर भारत और मध्य भारत में मौसमी बदलाव का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है। जहां सर्दियों ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। यह चक्रवाती तूफान मिचौंग नाम का है जो अब छत्तीसगढ़ के भी मौसम का हाल बिगाड़ रहा है। बताया जा रहा है कि च्रकवाती तूफान मिचौंग दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच रहा है। आज दोपहर तक तट से टकराएगा चक्रवाती तुफान मिली जानकारी…
कोरबा : एसईसीएल (SECL) दीपका के गेवरा कॉलोनी के क्वाटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां क्वाटर के छज्जा का एक बड़ा हिस्सा का गिर गया है. वहीं घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे हैं. इस घटना से हड़कप मच गया है. खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत किया गया है. लेकिन शिकायत के बाद कोई अधिकारी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे थे. वहीं घटना की सूचना पर सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं…
रायपुर/दिल्ली : बीजेपी ने आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात मिचौंग का कहर देखने को मिल रहा है. चेन्नई में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है. रनवे पर पानी भर जाने की वजह से हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ये गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया और मंगलवार की सुबह दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. सोमवार (04 दिसंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात मिचौंग से…
पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई। खबर लीक ना हो इसके चलते चोरी छिपे पाकिस्तान में सिख रीति-रिवाज से लखबीर सिंह रोडे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे, जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा है। पंजाब में आतंकी गतिविधियों में रहा शामिल लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया है। इसरो ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसरो ने बताया कि एक अन्य प्रयोग में चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में लाया गया है, जो कि एक और उपलब्धि है। वहीं इसरो का कहना है कि इससे चांद से वापस पृथ्वी लौटने की प्रक्रिया आसान होगी और हम आगे इस तरह के मिशन के लिए काम कर रहे हैं। इसरो आगामी अभियानों के लिए काम कर रहा है, जिसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किए जा रहे हैं।…
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 38 मिनट स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से aजानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज…
Raman Singh’s personal assistant O.P. Gupta रायपुर। भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक रहे ओ.पी.गुप्ता (O P Gupta) को एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार के मामले में अदालत ने बरी कर दिया है। उन पर 2015 से 2019 तक एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का आरोप लगा था, उन्हें गिरफ्तार करके मुकदमा चलाया गया था। अब रायपुर के पॉक्सो कोर्ट ने ओ.पी. गुप्ता को इस मामले में बेकसूर ठहराने का फैसला दिया है। इस बारे में पूछने पर ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि अदालत से बरी होने के बाद वे पहले की तरह डॉ.रमन सिंह के निजी सहायक का…
Attempt to slit student’s throat कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा में अध्यनरत छात्रा पर योगेश साहू नामक युवक ने जानलेवा हमला( Attempt to slit student’s throat ) कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमले के बाद राहगीरों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया है। READ MORE: सारंगढ़:अधेड़ को 5 युवकों ने जान से मारा, जघन्य हत्या से सनसनी मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह छात्रा पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी। छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी इसी दौरान अचानक…



