सारंगढ़ बिलाईगढ़

BJP के खिलाफ कांग्रेस का काला चिठ्‌ठा:212 बिंदुओं में रमन कार्यकाल के 34 घोटाले, मोदी सरकार के खिलाफ 85 पॉइंट; शाह का कल आरोप-पत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ 212 बिन्दुओं में आरोप पत्र जारी कर दिया। इसे कांग्रेस ने भाजपा का काला चिठ्‌ठा नाम दिया है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की पूर्व में रही रमन सरकार पर भी कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम भाजपा का काला चिट्ठा जारी कर रहे हैं। भाजपा की ओर से भी शनिवार को भूपेश सरकार के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह आरोप पत्र जारी करेंगे।

काला चिठ्‌ठा में घोटाले, शोषण और जन विरोधी नीतियों की बात

रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से जारी किए गए इस काले चिठ्‌ठे में केंद्र की मोदी सरकार पर कुशासन का आरोप लगाया है। उनके फैसलों को जन विरोधी बताते हुए इसकी लिस्ट भी उसमें दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में रमन सिंह के कार्यकाल में घोटाले और शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की ओर भाजपा को किसान और आदिवासी विरोधी बताया गया है।

  • मोदी सरकार के खिलाफ 85 पॉइंट
  • मोदी सरकार के कुशासन और जन विरोधी फैसले के 26 बब
  • रमन सरकार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के घोटाले की 34 पॉइंट
  • रमन सरकार में छत्तीसगढ़ के शोषण से संबंधित 54 पॉइंट
  • बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताने वाले 9 पॉइंट
  • बीजेपी को किसान विरोधी बताने वाले 4 शामिल पॉइंट
  • बीजेपी के आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग गरीब विरोधी बताने वाला एक पॉइंट

रमन सिंह सरकार पर घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक शासन करने वाली रमन सिंह सरकार और उनके मंत्रिमंडल पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए बाकायदा 34 पाॅइंट में इन घोटालों की एक लिस्ट भी जारी की गई है।

  1. 36000 करोड़ का नान घोटाला?
  2. पनामा पेपर घोटाला।
  3. मोवा धान घोटाला।
  4. कुनकुरी चावल घोटाला।
  5. आंख फोड़वा कांड नकली दवाओं से लोगो की आंखों की रोशनी चली गयी।
  6. गर्भाश्य कांड स्मार्ट कार्ड के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर थे।
  7. नसबंदी कांड नसबंदी कांड में महिलाओं पर नकली दवाओं का प्रयोग किया।
  8. डीकेएस घोटाला।
  9. शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
  10. शासकीय भूमि का कब्जा।
  11. पोरा बाई कांड।
  12. तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
  13. फर्नीचर घोटाला।
  14. विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
  15. 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
  16. 1667 करोड़ गोशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
  17. बीज निगम में दवाइयों, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला
  18. स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
  19. स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
  20. जमीन घोटाला ।
  21. झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल) ।
  22. परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
  23. मोबाइल खरीदी में घोटाला।
  24. बारदाना घोटाला।
  25. भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल) ।
  26. पुष्प स्टील घोटाला ।
  27. चौबे कालोनी जमीन घोटाला।
  28. इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला।
  29. स्काई वाक घोटाला।
  30. एक्सप्रेस वे घोटाला।
  31. बिलासपुर सकरी बाइपास घोटाला।
  32. तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
  33. चिट-फंड घोटाला ।
  34. रतन जोत घोटाला
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button