छत्तीसगढ़राजनीति

बीजापुर में CM ने खोला सौगातों का पिटारा:457 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजापुर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मिनी स्टेडियम में आम सभा को संबोधित किया। बीजापुर के मंच से CM ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 15 सालों में प्रदेश में एक भी विकास काम नहीं हुए। आप लोगों ने हमें सत्ता की चाबी सौंपी तो हमने बदलेले में हर तरफ विकास किया है।

CM ने कहा कि, भाजपाई कहते हैं कि हमने 11 करोड़ का गोबर घोटाला किया है। जबकि, हमने तो सिर्फ 265 करोड़ का गोबर खरीदा है। 11 करोड़ के घोटाले की अफवाह उड़ाई जा रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बीजापुर में विकास हुआ है। बीजापुर के बच्चे जापान और चीन में खेलने जा रहे हैं। पहले यहां एक साइकिल की भी दुकान नहीं हुआ करती थी, लेकिन अब यहां ट्रैक्टर के शो रूम भी खुल रहे है। कपड़े बाहर से आते थे, लेकिन अब कपड़ों का उत्पादन यहीं हो रहा है। यहां के सिले कपड़े देश और दुनिया के लोग पहनेंगे। CM ने कहा कि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

हम सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, विकास की गाथा भी लिख रहे हैं। ये परिवर्तन है। बिजली बिल में छूट दी जा रही है। पेसा कानून हमने लागू किया है। भैरमगढ़, गंगालूर, आवापल्ली जैसे क्षेत्रों में विकास काम हुए हैं। आप लोगों ने हमें सत्ता की चाबी सौंपी थी। हमने प्रदेश के खजाने का पैसा आप लोगों तक विकास के रूप में पहुंचाया है।

गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण

CM ने ईटपाल में स्थित गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री में चल रहे कपड़ा निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया। यहां काम करने वाली महिलाओं से बात की। इस गारमेंट फैक्ट्री से तैयार कपड़ों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दरअसल, गारमेंट फैक्ट्री को 6 करोड़ 90 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनाया गया है। गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए देश के बड़े गारमेंट ब्रांड मिंत्रा, मैक्स, डिक्सी जैसी कंपनियों से चर्चा की गई है। जिसमें डिक्सी एवं मिंत्रा कंपनी के प्रतिनिधियों ने जिले का भ्रमण किया। फैक्ट्री स्थापना की सहमति बनी।

इसके अलावा वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण, लोहा डोंगरी उन्नयन कार्य का लोकार्पण भी किए हैं। CM मिनी स्टेडियम में आयोजितत आम सभा स्थल पहुंच हैं। इसी मंच से उन्होंने जिले के लोगों को करीब 457 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button