छत्तीसगढ़

रायगढ़ में चंद्रयान की तर्ज पर बन रहा दुर्गा पंडाल:नवरात्रि पर्व की सप्तमी के दिन पंडालों में विराजेंगी मां जगत जननी

नवरात्रि आते ही दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रायगढ़ के हर चौक-चौराहों पर दुर्गा पंडाल लगभग तैयार हो चुके हैं। सप्तमी के दिन 50 से अधिक दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा विराजमान होंगी। चक्रधरनगर इलाके में 21 सालों से दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

पदाधिकारी का कहना है कि इस बार चंद्रयान की शक्ल में दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है, जो कि अपने आप में अनोखा होगा। श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। उनका कहना है कि एक माह पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है और जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा।

50 से अधिक दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा सप्तमी के दिन विराजेगी।
50 से अधिक दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा सप्तमी के दिन विराजेगी।

यहां इस तर्ज पर बन रहा पंडाल

  • गांधी गंज युवा समित की तरफ से स्टैचू ऑफ लिबर्टी की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। कोलकाता के कारीगर पंडाल तैयार कर रहे हैं।
  • केवड़ाबाड़ी बापूनगर युवा समित के सदस्य इस बार नटराज अवतार की तर्ज पर पंडाल का डेकोरेशन कर रहे हैं। लाइट और साज-सज्जा के लोगों को काफी आर्कषित करेगी।
  • मिनीमाता चौक युवा समित के सदस्य महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश के थीम पर पंडाल बना रहे हैं, जो लोगों को जागरूकता का संदेश देगा।
  • दक्षिण चक्रधर नगर दक्षिण चक्रधरनगर युवा समि​ित इस बार चंद्रयान की तर्ज पर पंडाल बना रही है। बंगाल के कारीगर पंडाल तैयार रहे हैं। लाइटिंग इस बार आर्कषक का केंद्र रहेगी।
  • चक्रधरनगर चौक चक्रधर नगर युवा समिति केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल का अंतिम रूप दे रही है। पं बंगाल के कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं।
  • बंजारी मंदिर में 9 दिनों तक देवी भागवत का आयोजन होगा। चंद्रपुर मंदिरों में 9 दिनों तक लोगों की भीड़ उमड़ेगी।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button