Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    पश्चिम बंगाल में अपने अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में ईडी ने शिकायत दर्ज कराई

    HD MAHANTBy HD MAHANT06/01/2024 - 4:30 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में छापेमारी के दौरान भीड़ के हमले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं और उनके पर्स समेत अन्य सामान लूट लिए गए। ईडी ने कहा है कि शुक्रवार देर शाम जारी एक आधिकारिक बयान में, संघीय एजेंसी ने कहा कि इसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस में एक शिकायत दी है। ईडी की टीम पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां के आवास पर तलाशी लेने गई थी।

    भीड़ ने जान लेने की मकसद से ईडी अधिकारियों पर किया हमला-ईडी

    एजेंसी ने अपने बयान में कहा, ‘‘ईडी अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान उनपर भीड़ (संदेह है कि शेख और उनके सहयोगियों के उकसावे पर) ने हमला किया। तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं, क्योंकि भीड़ जान लेने के मकसद से ईडी अधिकारियों की ओर बढ़ रही थी।’’ ईडी ने बताया कि घायल अधिकारियों का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। संघीय एजेंसी ने कहा कि अन्य अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए तलाशी लिये बगैर मौके से भागना पड़ा, क्योंकि भीड़ ‘बहुत हिंसक’ हो गई थी और यहां तक कि उसने अधिकारियों का पीछा भी किया, ताकि उन्हें अपना आधिकारिक कार्य करने से रोक सकें।

    भीड़ ने मोबाइल, पर्स, लैपटॉप लूट लिए-ईडी

    एजेंसी के बयान के मुताबिक ”भीड़ ने ईडी अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, बटुआ आदि जैसी निजी/सरकारी वस्तुएं भी छीन या लूट लीं।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी और आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकार रखने वाले पुलिस थाने में जरूरी शिकायत दी गई।’’ तलाशी टीम जैसे ही शेख के आवास पर पहुंची, दरवाजा अंदर से बंद पाया गया और उन्होंने इसे खोलने से इनकार कर दिया। एजेंसी ने कहा कि इसके अधिकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों की मदद से दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।

    800 से 1000 लोगों की भीड़ ने किया हमला-ईडी

    एजेंसी ने अपने बयान में कहा , ‘‘उस वक्त उनके मोबाइल फोन के लोकेशन से यह संकेत मिला कि वह घर के अंदर ही थे। इसके बाद, आधे घंटे के अंदर करीब 800 से 1000 व्यक्तियों की भीड़ ने ईडी की टीम की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में लाठी, पत्थर, ईंट आदि थी। उन्होंने ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों को घेर लिया।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘अचानक भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया, उनपर पथराव किया तथा अधिकारियों और सीआरपीएफ के 27 कर्मियों पर लाठियों से हमला किया। ईडी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।’’ ईडी ने कहा कि भीड़ ने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.