Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य तैयारी, योगी ने अफसरों को दिया क्लियर मैसेज

    HD MAHANTBy HD MAHANT03/01/2024 - 7:26 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह वो समय होगा जब दुनिया भर की निगाहें अयोध्या पर होंगी। करोड़ों आंखे 5 शताब्दी के सपने को साकार होते हुए देखेंगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों और मंत्रियों के साथ मीटिंग कर अयोध्या में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

    श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में हर इंतजाम

    अफसरों के साथ सीएम योगी की बैठक में तय किया गया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर इंतज़ाम होगा। अयोध्या का डिजिटल टूरिस्ट गाइड एप तैयार होगा, साथ ही रामायण के चरित्रों के नाम पर भवनों के नाम होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से हेलीकॉप्टर सेवा मिलेगी। सीएम योगी ने अफसरों और मंत्रियों का क्लीयर मैसेज दे दिया है कि इंतजाम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सीएम योगी के प्लान से साफ है कि 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश को बहुत कुछ मिलने जा रहा है।

    अयोध्या में क्या-क्या तैयारियां हुई हैं?

    अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी प्रभु रामलला के बाल स्वरुप के विग्रह को प्राण प्रतिष्ठित करने जा रहे हैं। राम मंदिर में भले ही भगवान बाल स्वरूप में विराजित होंगे, लेकिन उनका संदेश चक्रवर्ती राजा वाला होगा। आइए, बताते हैं अयोध्या में क्या इंतजाम किए जा रहे हैं:

    • अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे
    • अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर इंतज़ाम होगा
    • अयोध्या का डिजिटल टूरिस्ट गाइड एप तैयार होगा
    • रामायण के चरित्रों के नाम पर भवनों के नाम होंगे
    • भोजनालय और भंडारे ‘माता शबरी’ के नाम पर होंगे
    • रैन बसेरे का नाम होगा ‘निषादराज गुह्य अतिथि गृह’
    • अयोध्या के आसपास के स्टेशन से बस की सुविधा
    • प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी से हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी
    • अयोध्या आने वाली सड़कों पर स्मार्ट साइनेज लगाए जाएंगे
    • अयोध्या की साफ सफाई के लिए अतिरिक्त मैनपावर होगी

    और क्या-क्या तैयारियां की गई हैं?

    22 जनवरी को जहां राम मंदिर के अंदर प्रधानमंत्री मोदी रामलला को प्राण प्रतिष्ठित करेंगे, वहीं उसी वक्त मंदिर के बाहर पूरा आकाश शंखनाद के गूंज उठेगा। इसके लिए पुणे केशव शंखनाद टीम के सदस्यों को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आमंत्रित किया है। प्राण प्रतिष्ठा के वक्त केशव शंखनाद की टीम के 111 सदस्य अयोध्या में मौजूद होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश एक सुर में जय श्रीराम करेगा। इसके लिए घर-घर अक्षत निमंत्रण दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में तो मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद भोपाल में गली-गली घूमकर अक्षत देकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे हैं।

    देश में जगह-जगह हो रहे आयोजन

    22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में दुनिया भर से तमाम लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं, ऐसे राम भक्तों के लिए उनके ही शहर में मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान भजन होगा, भंडारा होगा और लोग अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखेंगे। इसके साथ ही कई जगह पर राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार की जा रही है, जहां राम भक्त अपने रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मुंबई में भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर राम मंदिर की एक झांकी तैयारी की गई है, जो बिल्कुल अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तरह है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.