Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    बॉर्डर पर भारत तैनात कर रहा फाइटर जेट तेजस, गर्जना से थर्राएगा पाकिस्तान, जानें इसकी ताकत

    HD MAHANTBy HD MAHANT11/12/2023 - 7:35 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान की बॉर्डर से मात्र 200 किलोमीटर दूर राजस्थान के बीकानेर शहर में भारतीय वायुसेना का प्रमुख बेस नर एयरबेस है। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह तेजस एमके एमके-1ए फाइटर जेट के पहले स्क्वॉड्रन को इसी एयरबेस पर तैनात करेगा। भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाले पाकिसतान और उसकी सेना को जंग में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तरह स्वदेशी ‘तेजस’ फाइटर जेट को भारत पाक सीमा के पास तैनात करने का फैसला किया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ने वाली है। तेजस की गर्जना से पाकिस्तान थर्रा उठेगा।

    मिग 21 की जगह लेंगे तेजस फाइटर जेट

    भारत राजस्‍थान के बीकानेर में तेजस फाइटर जेट की पहली स्‍क्‍वाड्रन तैनात करने जा रहा है। तेजस मार्क 1ए फाइटर जेट की पहली स्‍क्‍वाड्रन को नाल एयरबेस पर तैनात किया जाएगा जो पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। इसी के पास पाकिस्‍तान का बहावलपुर सैन्‍य अड्डा है। सबसे पहले तेजस मार्क 1ए विमान साल 2024 के शुरुआती महीने में मिलने जा रहे हैं। ये ब्रांड न्‍यू विमान मिग 21 की जगह लेंगे जो अब पुराने पड़ चुके हैं।

    चीन के साथ मिलकर नापाक साजिश रच रहा पाकिस्तान

    भारत ने अपने पहले स्‍वदेशी विमान को पाकिस्‍तानी वायुसेना से निपटने के लिए तैनात करने का फैसला यूं ही नहीं लिया है। पाकिस्‍तानी सेना चीन के साथ मिलकर नापाक साजिशें रच रही है और उसने चीन से कई नए फाइटर जेट खरीदे हैं। ऐसे में पाकिस्तान को मंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत अब पूरी तरह स्वदेशी ‘तेजस’ विमान की तैनाती करने जा रहा है। भारत ने करीब 40 साल की मेहनत के बाद तेजस फाइटर जेट को तैयार किया है।

    40 साल की मेहनत के बाद तैयारी हुआ स्वदेशी ‘तेजस’ फाइटर जेट

    तेजस के पुराने संस्‍करण की कम से कम दो स्‍क्‍वाड्रन पहले ही सेना में शामिल हो चुकी है। इन्‍हें हाल ही में उत्‍तरी और पश्चिमी सीमा पर तैनात किया जा चुका है। नए तेजस मार्क 1ए विमान पुराने के मुकाबले कहीं ज्‍यादा ताकतवर हैं और घातक मिसाइलों से लैस हैं। ये विमान पाकिस्‍तान में कहीं भी तबाही मचाने की क्षमता से लैस हैं। पाकिस्‍तान आतंकियों को भारत की सीमा के अंदर भेजने के साथ तुर्की के ड्रोन की मदद से हथियार और ड्रग्‍स भी भारतीय सीमा में भेज रहा है।

    जानिए तेजस Mk-1A फाइटर जेट की खासियत

    • तेजस एमके-1ए फाइटर जेट 43.4 फीट लंबा है। इसकी ऊंचाई 14.5 फीट है।
    • तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में 2458 किलोग्राम फ्यूल आता है।
    • इसकी अधिकतम स्पीड 1980 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा।
    • अधिकतम 53 हजार किमी की ऊंचाई तक जा सकता है। ग्लास कॉकपिट होने से पायलट को चारों देखने में आसानी होती है।
    • यह छोटा और मल्टी-रोल सुपरसोनिक फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसमें आठ हार्डप्वाइंट्स हैं। यानी 8 अलग-अलग तरह के हथियार लगा सकते हैं।
    • इसमें S-8 रॉकेट्स के पॉड्स लगा सकते हैं।
    • हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें R-73, I-Derby, Python-5 लगे हैं। भविष्य में ASRAAM, Astra Mark 1 और R-77 की प्लानिंग है।
    • हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें केएच-59ME, केएच-59L, केएच-59T, एएएसएम-Hammer लगी हैं। ब्रह्मोस-NG ALCM को लगाने की योजना है।
    • इसमें एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम को लगाया जाएगा। फिलहाल इसमें एंटी-शिप मिसाइल केएच-35 और केएच-59MK लगे हैं।

    पाकिस्तान की अबाबील मिसाइल परमाणु बम ले जाने में सक्षम

    हाल ही में पाकिस्तान ने परमाणु बम दागने वाली मिसाइल अबाबील का 18 अक्टूबर को परीक्षण किया था। यह मिसाइल एकसाथ कई परमाणु बमों को ले जाने में सक्षम है। हालांकि यह संदेह बना हुआ है कि यह परीक्षण सफल रहा है या नहीं। हालांकि पाकिस्तान ने परमाणु बम दागने वाली तोप को भी भारतीय ​सीमा पर तैनात किया है। अबाबील मिसाइल पाकिस्‍तान में अभी तक विकास के चरण में है। इससे पहले पाकिस्‍तान ने अप्रैल 2022 में शाहीन मिसाइल का परीक्षण किया था। अबाबील का परीक्षण असीम मुनीर के सेना प्रमुख बनने के बाद पहला टेस्‍ट था।

    नल एयरबेस पर मिग-21 के स्क्वॉड्रन तैनात है। तेजस एमके-1ए फाइटर जेट की तैनाती से फ्लाइंग कॉफिन  कहे जाने वाले मिग-21 को हटाया जा सकेगा। वायुसेना अपने पुराने मिग-21, मिग-23, मिग-27, मिराज-2000 और जुगआर की फ्लीट को तेजस से बदलना चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.