Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया HD MAHANTBy HD MAHANTJanuary 31, 2024

    लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सेशन आज से, वित्त मंत्री सीतारमण कल पेश करेंगी अंतरिम बजट; जानें पूरा शेड्यूल

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले आज से संसद का आखिरी सत्र शुरू हो रहा है। ये पहला मौका होगा जब नई पार्लियामेंट में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और उसके अगले दिन यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। हमेशा की तरह संसद सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया से बात कर सकते हैं। ये सत्र बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस बार नई बिल्डिंग ही नहीं है, बल्कि कई नए प्रतीक भी गढ़े जाने हैं। इन नई परंपराओं के बारे में जानने से पहले ये समझ लीजिए कि इस बजट सत्र में क्या होने वाला है।

    31 जनवरी से 9 फरवरी तक सत्र

    1. संसद का सत्र आज 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा।
    2. आज संसद के सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
    3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार नई बिल्डिंग में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
    4. कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
    5. उसके बाद संसद में जम्मू कश्मीर का बजट पेश किया जाएगा।
    6. सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
    7. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चर्चा का जवाब देंगे।

    नई परंपरा की हो सकती है शुरुआत

    आज बजट सत्र के दौरान एक नई परंपरा की शुरुआत हो सकती है। आज जब राष्ट्रपति अभिभाषण के लिए संसद भवन जाएंगी तो वो गज द्वार से प्रवेश करेंगी। संसद में प्रवेश के समय सबसे आगे सेंगोल भी हो सकता है। ये वही सेंगोल है जिसे संसद की नई बिल्डिंग में स्थापित किया गया है। संसद का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सरकार ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर सहमति बनाने की कोशिश की।

    सरकार की विपक्षी दलों को नसीहत

    बता दें कि सत्र से पहले विपक्ष के 146 सांसदों का निलंबन भी रद्द कर दिया गया है। ऑल पार्टी मीटिंग में तीस पार्टियों के 45 नेता शामिल हुए। सरकार ने कहा कि वो हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही चेतावनी भी दी कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

    सत्र के हंगामेदार होने के आसार

    संसद के इस सत्र के बाद सभी पार्टियों को जनता के बीच जाना है इसलिए विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। सपा और कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों ने सत्र से पहले अपना एजेंडा साफ कर दिया है। संसद का ये सत्र हंगामेदार हो सकता है, विपक्ष और सरकार दोनों के पास ये संसद में आखिरी मौका है इसलिए दोनों की रणनीति तैयार है। सरकार के सामने चुनौती अंतरिम बजट की है जिसका सीधा मैसेज जनता के बीच जाएगा इसलिए निगाहें निर्मला सीतरामण की पोटली की ओर भी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    October 4, 2025

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    October 4, 2025

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    October 3, 2025

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    October 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    October 3, 2025

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    October 3, 2025
    Editors Picks

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026

    न्यायधानी की अंत:सलीला अरपा अब संवरेगी नहीं गिरेगा 70 नालों का गंदा पानी

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.