Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही उजागर, 2 कोचिंग संस्थान और 2 होटल सील
बिलासपुर छत्तीसगढ़

फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही उजागर, 2 कोचिंग संस्थान और 2 होटल सील

HD MAHANTBy HD MAHANT28/06/2026 - 10:53 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

निरीक्षण में कई लाइब्रेरी में भी मिलीं गंभीर खामियां, नोटिस जारी कर संचालन बंद करने के निर्देश

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 28 जून 2026/ शहर में कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और आवासीय लॉज में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मंगला चौक से उसलापुर तक संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और लॉज का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगह गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो कोचिंग संस्थानों और दो होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, जबकि दो लाइब्रेरी को नोटिस जारी कर कमियां दूर होने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दिल्ली आईएएस कोचिंग, उड़ान आईएएस, भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट, शारदा लाइब्रेरी, ऑफिसर्स लाइब्रेरी, बिलासा लाइब्रेरी, शिवाय लाइब्रेरी और 24×7 लाइब्रेरी सहित कई संस्थानों की जांच की गई। टीम ने पाया कि अनेक संस्थानों में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं थे, अध्ययन कक्षों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा था तथा आपातकालीन निकासी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं थी।

इन संस्थानों पर हुई सख्त कार्रवाई

निरीक्षण में शिवाय लाइब्रेरी और भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट में सबसे गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां फायर सेफ्टी उपकरणों का अभाव, अध्ययन कक्षों में अत्यधिक भीड़, संकरे प्रवेश एवं निकासी मार्ग तथा इमरजेंसी एग्जिट नहीं पाए गए। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं बिलासा लाइब्रेरी और शारदा लाइब्रेरी में भी सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर नोटिस जारी करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  पुलिस की त्वरित कार्यवाही चोरी का खुलासा कुछ ही घंटे में

दो होटल भी प्रशासन की कार्रवाई की जद में

कार्रवाई केवल कोचिंग संस्थानों तक सीमित नहीं रही। निरीक्षण दल पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटल रायल रामा और होटल अशोका इन भी पहुंचा। जांच में दोनों होटल पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के बिना संचालित पाए गए। फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन मिलने पर दोनों होटलों को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

अन्य संस्थानों को भी दी गई चेतावनी

प्रशासन ने अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भवनों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर स्पष्ट संकेतक लगाएं, अलग इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था करें तथा भवन एवं संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज नगर निगम में जमा करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहरभर में चलेगा अभियान

संयुक्त निरीक्षण दल में एसडीएम मनीष साहू, फायर सेफ्टी विभाग की अपराजिता खजांची कुम्हार, वेद नारायण सेन, सब इंस्पेक्टर रवि शर्मा, अतिक्रमण शाखा प्रभारी संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल, भवन शाखा के अभिषेक मिश्रा सहित नगर निगम, पुलिस और नगर सेना के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इसी प्रकार का सघन निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

किस संस्थान पर क्यों हुई कार्रवाई

शिवाय लाइब्रेरी – फायर सेफ्टी उपकरणों का अभाव, क्षमता से अधिक विद्यार्थी, संकरे मार्ग और इमरजेंसी एग्जिट नहीं होने पर सील।
 भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट – अग्निशमन व्यवस्था नहीं, प्रवेश-निकासी मार्ग संकरे तथा अलग आपातकालीन निकासी द्वार नहीं होने पर सील।
 होटल रायल रामा – पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था के बिना संचालन करने पर सील।
 होटल अशोका इन – अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रशासन ने किया सील।

See also  विपरीत दिशा से आती दो बाईक भिड़ीं, हादसे में एक की मौत

प्रमुख बिंदु

मंगला चौक से उसलापुर तक चला संयुक्त निरीक्षण अभियान।
2 कोचिंग संस्थान और 2 होटल तत्काल सील।
2 लाइब्रेरी को नोटिस, संचालन बंद रखने के निर्देश।
फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट और भवन सुरक्षा में मिलीं गंभीर खामियां।

अन्य संस्थानों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.