Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात : मीटिंग के बाद बोलीं- राज्य को फंड जारी करने का किया आग्रह

    HD MAHANTBy HD MAHANT20/12/2023 - 7:52 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. बैठक के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि पीएम ने कहा है कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठक होगी. पीएम से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ”हमारे सांसदों समेत दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. मैंने पीएम से राज्य को बकाया राशि जारी करने का आग्रह किया. पीएम ने कहा कि इस पर केंद्र और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठकें होंगी.”

    खरगे का नाम पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया 
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, “मैंने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मेरी बात का समर्थन किया है.”

    केंद्र पर लगाया आरोप
    रविवार को नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आवास कार्यक्रम ‘बांग्लार बाड़ी’ समेत बंगाल के लिए सभी फंड रोकने का आरोप लगाया था. पश्चिम बंगाल सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार पर राज्य का करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है. ममता बनर्जी ने कहा, “उन्होंने ग्रामीण सड़क कार्यक्रम को रोक दिया है. भले ही यह केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन पूरी लागत केंद्र द्वारा वहन नहीं की जाती है. इसकी लागत संयुक्त रूप से राज्य और केंद्र की ओर वहन किया जाता है. वे यहां से जो भी पैसा इकट्ठा करते हैं, उसमें हमारा हिस्सा होता है. क्योंकि GST के रूप में सिर्फ एक ही टैक्स है.”

    टीएमसी के 10 सांसदों का डेलीगेशन भी रहा साथ
    पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में सीएम ममता बनर्जी के साथ टीएमसी के 10 सांसदों का डेलीगेशन भी मौजूद रहा. इसमें 5 महिला सांसद शामिल हैं. डेलीगेशन में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, सुदीप बंधोपाध्याय,  सौगत राय,  डेरेक ओ’ ब्रायन, प्रकाश चिक बराइक, काकोली घोष, शताब्दी राय, साजदा अहमद और प्रतिमा मंडल के नाम शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.