छत्तीसगढ़

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा 19 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में स्वीकृत कार्याें की अद्यतन स्थिति समीक्षा की गई। बैठक में जिले के जनहितैषी कार्यों के संबंध में विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, वृद्ध एवं निःशक्तजन सहायता, पर्यावरण सहित अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ सदस्य सहसचिव जिला खनिज संस्थान न्यास श्री आर. के. खुटे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्या राहुल कुमार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!