Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस का संगम, राजनांदगांव में साझा हुई सुरक्षा और संस्कृति

06/06/2026 - 5:42 PM

प्रेम संबंध में बनी बाधा तो रच दी हत्या की साजिश, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

06/06/2026 - 5:33 PM

बाइक चोरी कर भागे आरोपी, गीदम पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और किया गिरफ्तार

06/06/2026 - 5:27 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»विशेष लेख»संस्मरण :: वो स्वच्छता साधिका…..
विशेष लेख

संस्मरण :: वो स्वच्छता साधिका…..

HD MAHANTBy HD MAHANT15/04/2026 - 4:09 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

वह बिना नागा किए हर रोज़ आती थी—चुपचाप, शांत, संकोची-सी। उसके कदमों की आहट जैसे एक नियमित लय में बंधी हुई थी। वह आती, अपने काम को बड़ी नफ़ासत और तल्लीनता से करती, और बिना किसी हलचल के लौट जाती। जैसे वह अपने अस्तित्व को भी अपने काम के साथ ही समेट ले जाती हो।
मैं उसे तब से देख रहा था, जब शायद मैं पाँच-छह वर्ष का रहा होऊँगा। स्मृतियों की धुँधली परतों में भी उसकी छवि उतनी ही स्पष्ट है—जैसे समय ने उसे छुआ ही न हो। विवाह के बाद से ही उसने यह दायित्व अपने जीवन का हिस्सा बना लिया था—लोगों के घरों के शौचालयों की सफाई करना, बीते दिनों का मैल अपने सिर पर ढोकर ले जाना। उस समय ऐसे लोगों को ‘जमादार’ और स्त्री होने पर ‘जमादारिन’ कहा जाता था लेकिन उन्हें मेरी मेरी नजर से देंखे तो स्वच्छता साधिका थी।
यह कार्य समाज की दृष्टि में भले ही छोटा और घृणास्पद माना जाता रहा हो, पर उसकी कर्तव्यनिष्ठा और गरिमा ने उस काम को मेरे मन में एक अलग ही ऊँचाई दे दी थी। सच कहूँ, तो उसकी भद्रता और व्यक्तित्व के सामने कई सुसंस्कृत घरों की बहुएँ भी फीकी लगती थीं।
उसके आने की पहचान उसके पैरों की छन-छन से होती थी, जो हमारे घर के बगल की संकरी, कोलकी-सी गली से सुनाई देती थी। मैं अनायास ही उस दिशा में खिंच जाता और उसे निहारने लगता।
उसकी वेशभूषा अत्यंत सलीकेदार होती—साफ-सुथरी साड़ी, सधा हुआ ब्लाउज, और अक्सर एक ही रंग की साड़ी, कभी हरी, कभी नीली, तो कभी पीली। उसके बाल करीने से संवरे रहते, माँग में गाढ़ा सिंदूर उसकी गरिमा को और बढ़ा देता। कभी-कभी मोगरे के फूलों का गजरा भी उसकी जुल्फ़ों में सजा होता, जिसकी हल्की सुगंध जैसे उसके व्यक्तित्व का विस्तार बन जाती।
उसके होंठ पान की लाली से रंगे रहते, जो उसके चेहरे की सौम्यता में एक अनकही चमक जोड़ देते। उसके चेहरे पर एक अजीब-सी शांति, नम्रता और आत्मसम्मान झलकता था—जैसे वह अपने कर्म की कठोरता को अपने व्यक्तित्व की कोमलता से संतुलित कर रही हो।मैंने उसे कभी ऊँची आवाज़ में बोलते नहीं सुना, न ही किसी से उलझते देखा। वह अपने भीतर जैसे एक मौन संसार लिए चलती थी। आज सोचता हूँ, तो आश्चर्य होता है—इतनी गहराई, इतनी शालीनता… और मैं उससे कभी बात तक न कर सका।
शायद घर के बड़ों की वह हिदायत—“उससे दूर रहना”—मेरे भीतर कहीं गहरे बैठ गई थी। वह नासमझ उम्र थी, समझ कहाँ थी उस समय? पर आज जब स्मृतियों की परतें खुलती हैं, तो मन में एक टीस उठती है—क्यों नहीं मैंने उसे समझने की कोशिश की? क्यों नहीं उसके पास गया, उससे कुछ कहा?समय बीतता गया। कुछ वर्षों बाद हमारे घर में पक्का शौचालय बन गया और उसके आने का क्रम टूट गया। फिर भी वह आस-पास के घरों में आती-जाती दिख जाती थी—कमर में टोकरी बाँधे, उसी निष्ठा के साथ अपने काम को निभाते हुए। कभी-कभी वह मुझे देख मुस्कुरा देती, और वह मुस्कान जाने क्यों मेरे मन को गहराई तक छू जाती।
धीरे-धीरे मोहल्ले में पक्के शौचालय बनने लगे। फिर एक दिन वह पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो गई। शायद समय के साथ वह प्रथा भी समाप्त हो गई, और शासन के नियमों ने भी उस अमानवीय कार्य को प्रतिबंधित कर दिया।उस महिला का हमारे आंगन में आना बंद हो गया। पता चला था कि वह मोहल्ले के आखिरी छोर पर, स्कूल के पीछे ‘मेहत्तरपारा’ बस्ती में रहती थी। धीरे-धीरे सरकार ने भी सिर पर मैला ढोने की प्रथा पर रोक लगा दी और वह महिला समाज की मुख्यधारा की स्मृतियों से ओझल हो गई। पर वह स्त्री… वह कहीं गई नहीं। वह आज भी मेरी स्मृतियों में जीवित है—उसी साड़ी में, उसी शालीनता के साथ, उसी मृदु मुस्कान के साथ।
आज भी जब मैं आँखें मूँदता हूँ, तो वह जैसे सामने खड़ी दिखाई देती है। उसके व्यक्तित्व की भद्रता, उसकी गरिमा, उसकी सुंदरता—सब कुछ मेरे भीतर कहीं गहरे बस गया है।शायद कुछ लोग हमारे जीवन में क्षणिक रूप से आते हैं, पर अपनी छाप इतनी गहरी छोड़ जाते हैं कि समय भी उसे मिटा नहीं पाता। वह स्वच्छता साधिक महिला… मेरे बचपन की स्मृतियों में एक ऐसी ही अमिट छवि बनकर रह गई है।

वह मैल उठाती थी, पर मन उसका निर्मल था,
झुकी थी देह, मगर भीतर कितना उज्ज्वल था।
समाज ने दूरी रखी, पर यादों ने गले लगाया,
वह स्वच्छता सधिका नहीं… मेरे बचपन का एहसास था।।

– सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”बिलासपुर, छत्तीसगढ़

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पाठ्यक्रम बनाम बच्चा: शिक्षा का असली प्रश्न क्या है? क्या हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं या पाठ्यक्रम को बच्चों पर थोप रहे हैं?

26/05/2026 - 9:53 AM

1 मई: गौतम बुद्ध जयंती पर विशेष

01/05/2026 - 10:41 AM

वैश्विक ऑर्डर का रूझान भारत की ओर

06/02/2026 - 4:17 PM

मेरा भारत मेरा वोट

06/02/2026 - 7:16 AM

धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से बदली किस्मत की तस्वीर

07/01/2026 - 5:16 PM

सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर- पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं

07/01/2026 - 5:12 PM

Comments are closed.

पोस्ट

गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस का संगम, राजनांदगांव में साझा हुई सुरक्षा और संस्कृति

06/06/2026 - 5:42 PM

प्रेम संबंध में बनी बाधा तो रच दी हत्या की साजिश, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

06/06/2026 - 5:33 PM

बाइक चोरी कर भागे आरोपी, गीदम पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और किया गिरफ्तार

06/06/2026 - 5:27 PM

नागपुर से भिलाई तक फैला ऑनलाइन सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार

06/06/2026 - 5:04 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.