छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बारिश का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं:धमतरी तीसरे दिन सबसे गर्म, पारा 35 डिग्री पार; अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक लगने के साथ ही उमस और गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश ला सके। इधर धमतरी जिले में तापमान बीते तीन दिनों से एक जैसा ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म इस वक्त धमतरी जिला ही है।

आज भी मौसम का यही हाल रहेगा तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद जांजगीर जिले में 34 डिग्री टेम्परेचर रहा, मुंगेली में 33.8, महासमुंद में भी 33.8 डिग्री तापमान रहा।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4, बिलासपुर में 32.6, पेण्ड्रारोड में 31.1, अंबिकापुर में 29.5, जगदलपुर में 32.2, दुर्ग में 33.4 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस था। जगदलपुर और दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री और राजनांदगांव का 5 डिग्री ज्यादा रहा जबकि रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को दिनभर धूप खिली रही। नमी 70 से 61 प्रतिशत के बीच रही। प्रदेश में केवल बलरामपुर के शंकरगढ़ में ही 3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अब जिलेवार जानिए मौसम का हाल

धमतरी – मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी जिले का ही रहा यहां 35.2 डिग्री तापमान रहा, इससे पहले सोमवार को 34.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश के आसार नहीं है।

रायपुर – दिनभर धूप रहेगी। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। स्थानीय प्रभाव से बारिश हो सकती है।

बिलासपुर – जिले में गर्मी और उमस का माहौल है। हांलाकि मंगलवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी आई। लेकिन आज इसमे विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गरियाबंद – बारिश की संभावना कम है। स्थानीय प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दुर्ग – तेज धूप और उमस के हालात हैं। तापमान बहुत ज्यादा या कम होने के आसार नहीं है। बारिश भी नहीं होगी।

बालोद – उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बीजापुर – बीजापुर जिले में भी अब बारिश थम गई है लेकिन बादल छंटने से उमस और गर्मी बढ़ रही है।

दंतेवाड़ा – तेज धूप और गर्मी के हालात हैं, फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है।

सुकमा – जिले में अब तक हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी लेकिन अब पूरी तरह बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, जो आने वाले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा।

अंबिकापुर – यहां मौसम शुष्क रहेगा फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

जानें मानसून का हाल

मानसूनी द्रोणिका लगातार हिमालय की तराई में बनी हुई है। इसके अगले 5 दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। 2 सितंबर से इसके पूर्वी छोर दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में आज आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button