देश दुनिया

बीजेपी मुख्यालय पर भव्य स्वागत से अभिभूत हुए PM मोदी, कहा- हमें मिला इतिहास बनाने का मौका

महिला आरक्षण विधेयक के दोनों सदनों से पास होने के बाद सभी ओर खुशी का माहौल है। इस बिल का पास होना महिलाओं को देश की लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेने की ओर एक बड़ा कदम है। अब पीएम मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं जहां भाजपा की महिला सांसदों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के स्वागत की योजना बनाई है। स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा एवं राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ ही महिला पदाधिकारी एवं अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं।

महिला कार्यकर्ताओं की भीड़

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं पार्टी मुख्यालय पर जुट गई हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में कार्यकर्ता जश्न मना रही हैं। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि 27 साल से इस बिल कै इंतजार हो रहा था। एक ऐतिहासिक दौर शुरू हो गया है। ये महिलाओं के लिए एक खास दिन है।

जेपी नड्डा पहुंचे
भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी के लिए जारी स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। महिला आरक्षण बिल के पास होने की खुशी में नड्डा ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चाहे 370 हो या EWS आरक्षण या फिर तीन तलाक कानून पीएम मोदी ने ही ये सब कर के दिखाया है। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ यूएन ने भी की है। महिलाओं को आवास, शौचालय देकर पीएम मोदी ने उन्हें सशक्त किया है।

पीएम मोदी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। महिला आरक्षण बिल के पास होने के खुशी में कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर के पीएम मोदी का स्वागत किया है।

देश की माता-बहनों को बधाई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की माता, बहनों और बेटियों को बधाई देते हुई की। पीएम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर इतिहास बनाने का अवसर हमारी भाजपा सरकार को मिला। आने वाले कई वर्षों तक इस दिन की चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। माताएं बहने हमें आशीर्वाद दे रही है। राष्ट्र को सर्वप्रथम रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमें गर्व हो रहा है। पीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई अन्य कानून नहीं है। ये अमृत काल में विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button