छत्तीसगढ़

PM मोदी का बस्तर दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। आज कांकेर में भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बता दें कि बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

यहां देखें प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • नरेंद्र मोदी आज 1.55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
  • एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना होंगे।
  • 2:45 बजे को कांकेर पहुंचेंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
  • कांकेर से 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
  • रायपुर पहुंचकर 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
  • 10:45 बजे हैलीकाफ्टर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
  • 11:10 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और वहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
  • दुर्ग से 12.25 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
  • 12. 50 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 12:55 बजे को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button