देश दुनिया

राहुल ने वायनाड से नामांकन भरा:प्रियंका के साथ रोड शो किया, I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा उनके खिलाफ उतरीं

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। एनी राजा ने भी बुधवार को रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, भाजपा ने राहुल के खिलाफ के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी की ‘पांच न्याय, पचीस गारंटी’ को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘घर-घर गारंटी’ अभियान शुरू किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी शुरुआत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से की। पार्टी की प्लानिंग है कि कम से कम 8 करोड़ घरों में गारंटी के कार्ड पहुंचाए जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!