Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    राहुल गांधी की ‘यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश की नहीं मिली इजाजत, कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिए बैरिकेड

    HD MAHANTBy HD MAHANT23/01/2024 - 7:47 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे हैं. असम की हिमंत सरमा सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी की  ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए. दरअसल यह यात्रा मेघालय का चरण पूरा करने के बाद आज असम में फिर से प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी.यात्रा को अनुमति नहीं देने का कदम, असम के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बीच उठाया गया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि असम के सीएम भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बाधा पैदा कर रहे हैं.

    राहुल गांधी की यात्रा को नहीं मिली इजाजत

    प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वर्किंग डे होने की वजह से राहुल गांधी की यात्रा को शहर की मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. राज्य प्रशासन ने रैली को राष्ट्रीय राजमार्ग  27 से ले जाने के लिए कहा है, जो निचले असम की ओर जाता है, ये शहर के चारों तरफ रिंग रोड की तरह काम करता है. बता दें कि इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने 15वीं सदी के समाज सुधारक वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा करने की बात कही थी. राहुल की घोषणा के तुरंत बाद ही सरमा ने उनसे अपील की कि वह अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले उस स्थान का दौरा न करें.

    “राहुल की यात्रा को 3 बजे से पहले प्रवेश की अनुमति नहीं”

    हिमंता सरमा ने कहा, मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि वे लोगों में इस धारणा को बढ़ावा न दें कि राम मंदिर और बताद्रवा सत्र  (Batadrava Satra) के बीच कोई प्रतिस्पर्धा है, क्योंकि टीवी चैनल एक तरफ राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दिखा रहे होंगे तो दूसरी तरफ महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा चल रहा होगा. ये असम के लिए अच्छा नहीं है. श्राइन की प्रबंध समिति ने भी कहा था कि राहुल गांधी को दोपहर 3 बजे से पहले प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    हम नफरत फैलाने में विश्वास नहीं करते-राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता और उनके सहयोगियों को मंदिर की तरफ जाते समय रोक दिया गया, इसके बाद वे सड़क जाम स्थल पर ही धरने पर बैठ गए. पार्टी सांसद गौरव गोगोई और बताद्रवा विधायक सिबामोनी ने बोरा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह शंकरदेव की फिलॉसफी में विश्वास रखते हैं. राहुल ने तंज कसते हुए कहा, ”हम, उनकी तरह, लोगों को एक साथ लाने और नफरत फैलाने में विश्वास नहीं करते. शंकरदेव हमारे लिए एक गुरु की तरह हैं और हमें दिशा देते हैं, इसलिए मैंने सोचा था कि जब मैं असम आया, तो उन्हें सम्मान देना चाहिए.” .

    मौका मिलने पर बताद्रवा जरूर जाऊंगा-राहुल

    उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई और अन्य सभी जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ राहुल गांधी नहीं जा सकते. वह नहीं जानते कि इसका क्या कारण हो सकता है, लेकिन मौका मिलने पर वह बताद्रवा जाएंगे जरूर.बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा को मेघालय में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. स्थानीय अधिकारियों की तरफ से अनुमति नहीं दिए जाने के बाद मेघालय के एक विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता और छात्रों के बीच बातचीत रद्द कर दी गई थी. बाद में राहुल गांधी ने असम-मेघालय बॉर्डर के पास एक यात्रा ट्रक के ऊपर से छात्रों को संबोधित किया था. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ उनकी बातचीत रद्द कर दी गई

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.