Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 15
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»छत्तीसगढ़ साहित्यिक पत्रकारिता रत्न सम्मान से अलंकृत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ साहित्यिक पत्रकारिता रत्न सम्मान से अलंकृत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश सिंह बैस

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 7:23 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 6 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं चिंतक सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” को “छत्तीसगढ़ साहित्यिक पत्रकारिता रत्न” सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। स्थानीय तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि , विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने की। समारोह में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ज्ञातव्य है कि सुरेश सिंह बैस ने अपनी पत्रकारिता एवं लेखन यात्रा दैनिक बिलासपुर टाइम्स से प्रारंभ की थी। पिछले कई दशकों से वे पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय तथा जनहित के विषयों पर उनकी निर्भीक और संवेदनशील लेखनी ने पाठकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी रचनाएं सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं और लोकजीवन के विविध आयामों को अभिव्यक्त करती हैं। इसी योगदान के लिए उन्हें समय-समय पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर सुरेश सिंह बैस ने बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी कृति “छत्तीसगढ़ महतारी के गोठ” छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की सामाजिक विसंगतियों, जनजीवन की चुनौतियों तथा समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य, हास्य और सार्थक संदेशों के माध्यम से प्रकाश डालती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेंद्र दुबे ने सम्मान अवसर पर कहा कि सुरेश सिंह बैस की लेखन शैली पत्रकारिता और साहित्य का अद्भुत संगम है। उनकी रचनाओं में समाचार की तथ्यपरकता और साहित्य की संवेदनशीलता का ऐसा समन्वय दिखाई देता है, जो उन्हें अन्य लेखकों एवं पत्रकारों से अलग पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यही विशिष्टता उन्हें साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग और सम्मानजनक स्थान दिलाती है। समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी सहित थे द भारत टाइम्स के (पोर्टल) संपादक एच डी महंत, डॉ. अंजनी कुमार तिवारी, सनत तिवारी, शीतल प्रसाद पाटनवार, मणिशंकर दुबे, डॉ. शत्रुघ्न जैस्वानी तथा राम निहोरा राजपूत, डा गजेंद्र तिवारी, दीपक दुबे सागर ने भी श्री बैस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान न केवल सुरेश सिंह बैस की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बिलासपुर की साहित्यिक एवं पत्रकारिता परंपरा के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260606-WA0001.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL सट्टा खेलते चार सटोरिए गिरफ्तार, लाखों के दांव की खुलासे
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.