छत्तीसगढ़राजनीति

12 सितंबर को शाह का दंतेवाड़ा दौरा:मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, तैयारी में जुटे बीजेपी नेता

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

दंतेवाड़ा में इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। उनके साथ केदार कश्यप को भी कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों नेताओं ने दंतेवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस बैठक में जिले से लेकर संभागभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गईं हैं। उधर, जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में गृहमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 70 से 80 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

कल आएंगे अन्य नेता
पार्टी के नेताओं ने बताया कि, महेश गागड़ा, केदार कश्यप 2 दिनों से दंतेवाड़ा में ही हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय समेत अन्य दिग्गज नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। 12 सितंबर से पहले तैयारियों को लेकर उनकी एक से दो महत्वपूर्ण बैठकें और होंगी।

1728 किमी का होगा सफर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर बताया था कि, पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button