Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

HD MAHANTBy HD MAHANT23/05/2026 - 10:17 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आमाडांड–बसंतपुर क्षेत्र में ग्रामीण पर हमला, गांवों में दहशत… वन विभाग अलर्ट पर

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर 23 मई 2026/ मरवाही वनमंडल के घने जंगलों में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खोडरी रेंज के आमाडांड, बसंतपुर, नकमान और मरवाही–पेंड्रा क्षेत्र तक इस रहस्यमयी भालू की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। कभी जंगलों में तो कभी आबादी के बीच अचानक नजर आ रहे इस सफेद भालू ने ग्रामीणों के बीच भय और कौतूहल दोनों पैदा कर दिया है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि आमाडांड गांव के कुछ ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान आमाडांड और बसंतपुर के बीच घने जंगल में उनका सामना अचानक सफेद भालू से हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही भालू ने आक्रामक होकर एक अधेड़ ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और लाठियां पटकते हुए भालू को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की। घायल ग्रामीण को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

See also  फॉरेस्ट नाके पर बड़ा खुलासा—127 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 72 लाख से ज्यादा की जब्ती

गांव में घुसा सफेद भालू, तीन घरों तक पहुंचा आतंक

ग्रामीणों के मुताबिक यह दुर्लभ सफेद भालू केवल जंगलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों में भी घुस आया। बताया जा रहा है कि भालू आमाडांड और बसंतपुर गांव के भीतर पहुंचकर तीन घरों के आसपास घूमता देखा गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के आसपास नजर आया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार कासीपुरी पर भी भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कैलाश सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू ने कई अन्य ग्रामीणों को भी दौड़ाया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई परिवारों ने सुबह होते ही अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया।

सोशल मीडिया में वायरल रहस्यमयी सफेद भालू

इलाके में सफेद भालू दिखाई देने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई लोगों ने दूर से अपने मोबाइल कैमरों में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सफेद रंग का विशालकाय भालू जंगल और बस्ती के बीच घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यह संभवतः रंग परिवर्तन (पिगमेंटेशन की कमी) वाला स्लॉथ बियर हो सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी कौन? अरुणदेव गौतम के नाम की चर्चा तेज

वन विभाग अलर्ट मोड पर, लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डिप्टी रेंजर और वन अमला मौके पर पहुंच गया। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग अब भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। मरवाही वनमंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि सफेद भालू अनाउंड, नकमान और बसंतपुर क्षेत्र से होते हुए मरवाही वनमंडल के कक्ष क्रमांक 2351 की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति पर हमला किया। घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि भालू दोबारा आबादी की ओर न लौटे। वहीं सीसीएफ मनोज पांडेय ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

जंगलों की कटाई और आग से बढ़ा खतरा

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों में लगातार हो रही कटाई और आगजनी के कारण वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर गांवों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में मानव–वन्यजीव संघर्ष और भयावह रूप ले सकता है।अब पूरा मरवाही–पेंड्रा क्षेत्र इस रहस्यमयी सफेद भालू की दहशत में जी रहा है। गांवों में रात होते ही सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की निगरानी के बावजूद ग्रामीणों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है “आखिर यह सफेद भालू फिर कब और कहां दिखाई देगा?”

See also  शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व
सफेद भालू के हमले से घायल ग्रामीण

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.