Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    7 मार्च को जमा होगी पहली किस्त:ऑनलाइन अंतिम सूची में नाम नहीं, लेकिन मोबाइल लिंक पर दिख रहा है तो फॉर्म मंजूर, मिलेंगे 1 हजार

    HD MAHANTBy HD MAHANT05/03/2024 - 6:56 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजधानी समेत राज्यभर में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर। ऑनलाइन जारी अंतिम सूची में अगर उनका नाम नहीं है तो वे मोबाइल लिंक को चेक करें। मोबाइल पर लिंक दिख रहा है तो उनका फार्म मंजूर है। उनके खाते में 7 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त जमा होगी। आवेदनों की अंतिम जांच के बाद यह तय हो गया है कि केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में योजना के तहत रकम नहीं आएगी जिनके आवेदन निरस्त किए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ में ऐसे आवेदनों की संख्या केवल 11, 771 है। इनके अलावा सभी महिलाओं के आवेदन मंजूर हो गए हैं। समाज एवं कल्याण विभाग की ओर से ऑनलाइन अंतिम सूची जारी होने के बाद हजारों की संख्या में महिलाएं परेशान हैं। क्योंकि उनका नाम ऑनलाइन अंतिम सूची में नजर नहीं आ रहा है। हालांकि मोबाइल के लिंक में उनका आवेदन मंजूर दिखा रहा है। इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसकी शिकायत और जानकारी के लिए कहां जाएं? ये भी समझ भी नहीं आ रहा है।

    इसकी पड़ताल की। अफसरों से संपर्क कर पूरी स्थिति स्पष्ट की है कि जिन महिलाओं के नाम अंतिम सूची में शामिल हैं उन सभी के खातों में रकम आएगी। केवल उन्हीं खातों में नहीं आएगी जिन्हें निरस्त किया गया है। महिलाओं की सुविधा के लिए जोन दफ्तरों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है। इस बार सूची में फोंट भी बड़ा किया गया है।

    रायपुर में 5 लाख से ज्यादा आवेदनों में केवल 430 फार्म हुए कैंसिल

    महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों का दावा है कि राज्य की यह पहली ऐसी योजना है जिसमें एक महीने से भी कम समय में 70 लाख 26352 आवेदन प्राप्‍त हुए। इसमें भी 70 लाख 14581 आवेदन स्वीकृत हुए और केवल 11,771 फॉर्म रिजेक्ट किए गए। राज्य में सबसे ज्यादा आवेदन रायपुर जिले में 5,35,835 जमा हुए हैं। इनमें केवल 430 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

    यानी बाकी सभी आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। 430 महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी के खातों में रकम जमा कराई जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाली महिलाओं को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। महिलाओं से यह भी अपील की गई है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। न ही योजना स्वीकृत कराने नाम पर किसी को कोई रकम का भुगतान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM

    सिद्धार्थ का बुद्धत्व और यशोधरा की मौन पीड़ा

    05/05/2026 - 8:57 AM

    7 किलो गोमांस के सहित आरोपी धरा गया

    05/05/2026 - 8:55 AM
    Editors Picks

    महुआ शराब का गुप्त अड्डा बेनकाब, समाधान टिप पर घेराबंदी, युवा कोचिया रंगे हाथ गिरफ्तार

    05/05/2026 - 6:44 PM

    व्हाट्सएप टिप से खुला देसी शराब का खेल, घेराबंदी में रंगे हाथों महिला कोचिया दबोची गई

    05/05/2026 - 6:35 PM

    रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 136 ट्रांसफर से बदली पूरी फोर्स की तस्वीर

    05/05/2026 - 3:05 PM

    फर्जी जॉब ऑर्डर का जाल, करोड़ों की ठगी, शिक्षक-क्लर्क गिरफ्तार, व्हाट्सएप से फैलाया खेल

    05/05/2026 - 1:05 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.