Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बलौदाबाजार»APK फाइल से लाखों की ठगी करने वाला जामताड़ा गैंग का मास्टरमाइंड बलौदाबाजार पुलिस के शिकंजे में
बलौदाबाजार छत्तीसगढ़

APK फाइल से लाखों की ठगी करने वाला जामताड़ा गैंग का मास्टरमाइंड बलौदाबाजार पुलिस के शिकंजे में

HD MAHANTBy HD MAHANT19/06/2026 - 7:27 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बलौदाबाजार 19 जून 2026/ मोबाइल पर आया एक मैसेज, फिर एक एपीके (APK) फाइल और देखते ही देखते बैंक खाते से लाखों रुपये गायब। देशभर में साइबर ठगी का गढ़ माने जाने वाले झारखंड के जामताड़ा गैंग के एक और शातिर सदस्य को आखिरकार बलौदाबाजार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 17 एटीएम कार्ड और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का मुख्य अकाउंट मैनेजर और ठेकेदार था।

मामले में प्रार्थी महेन्द्र त्रिपाठी, निवासी संजय कॉलोनी, बलौदाबाजार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसके बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक, गार्डन चौक शाखा, बलौदाबाजार के खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 3 लाख 74 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली, बलौदाबाजार में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 335 बीएनएसएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इससे पहले इसी मामले में लाल मोहम्मद अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बलौदाबाजार लाया गया था। पूछताछ में उसने पूरे साइबर नेटवर्क के मुख्य अकाउंट मैनेजर मोहम्मद मकरूद्दीन अंसारी की भूमिका का खुलासा किया। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने झारखंड में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी मोहम्मद मकरूद्दीन अंसारी, पिता अब्दुल रहीम मियां, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पारतोल, थाना कर्माटांड, जिला जामताड़ा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह गिरोह का मुख्य अकाउंट मैनेजर एवं ठेकेदार था, जो एपीके फाइल खरीदकर लोगों के मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले नेटवर्क का संचालन करता था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड तथा अपराध में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को 19 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

See also  "यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर'एक पेड़ मां के नाम'—मदनपुर में , राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

बहरहाल, यह कार्रवाई साबित करती है कि साइबर अपराधी अब केवल फर्जी कॉल या लिंक ही नहीं, बल्कि APK फाइल के जरिए भी लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान मैसेज, लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही आपकी पूरी जमा-पूंजी साफ कर सकती है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.