छत्तीसगढ़

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:पति बोला- घर लौटा तो फोन पर कर रही थी बात, चाकू से रेता गला

रायपुर के खमतराई इलाके में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे जब वो काम से लौटा तो पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। गुस्से में आकर उसने चाकू से काजल के गले और पेट पर कई वार कर दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक पेशे से क्रेन ऑपरेटर राधेश्याम वर्मा का पत्नी काजल वर्मा से हमेशा विवाद होता था। घटना के दौरान दंपती की एक डेढ़ साल की बच्ची भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी काजल वर्मा, जिसकी हत्या हुई है।
पत्नी काजल वर्मा, जिसकी हत्या हुई है।

थाने पहुंचकर कहा गलती हो गई

घटना के बाद थाने पहुंचा आरोपी ने पुलिस को बताया कि उससे गलती हो गई है। उसने पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी की बातें सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए। उन्होंने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पत्नी की लाश जमीन में पड़ी थी। फर्श पर खून फैला हुआ था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!