छत्तीसगढ़रायपुर

अग्निवीर योजना : चयनित अभ्यर्थियों के लिए पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से

रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी “अग्निवीर योजना” के तहत लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को आगामी फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा इस वर्ष भी नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर 5 अक्टूबर 2025 से पुलिस लाइन उर्दना में प्रारंभ होगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में इसका संचालन किया जाएगा।

शिविर में अभ्यर्थियों को पुलिस ट्रेनर्स द्वारा शारीरिक दक्षता की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही रहने-खाने की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक उपकरण और किट भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण अवधि में मोटिवेशनल सेशन्स भी आयोजित होंगे, जिससे अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास हो सके।

अधिक से अधिक युवाओं तक इस अवसर की जानकारी पहुंचे, इसके लिए मीडिया साथियों, नागरिकों एवं चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने मित्रों और परिचितों को भी इसकी सूचना दें। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने हेतु निरीक्षक अमित सिंह (मोबाइल: 9479193208) से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!