छत्तीसगढ़

आज कवर्धा आएंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा:शहर में 3 किलोमीटर तक निकाली जाएगी रैली, आभार सभा को करेंगे संबोधित

कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को अपने गृह नगर कवर्धा आ रहे हैं। स्थानीय लोगों, समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारी की है।

उपमुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 3 किलोमीटर तक निकलेगी। इस दौरान रूट इस तरह से निर्धारित किए गए हैं कि कवर्धा शहर के अधिकतर इलाकों के लोगों से विजय शर्मा रू-ब-रू हो सकें। रैली के बाद स्थानीय गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आने पर आयोजित स्वागत रैली और सभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। स्वागत रैली के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है।

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर रायपुर रोड बाईपास से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। स्थानीय ठाकुर देव चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन स्वागत करेंगे। स्वागत रैली ठाकुरदेव चौक, गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां आभार सभा का आयोजन किया जाएगा।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button