छत्तीसगढ़

पत्नी के कैरेक्टर पर शक था, गोली मार दी:रायपुर में बीमा एजेंट ने की वारदात; महिला की हालत अब खतरे से बाहर

रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गोली महिला के कंधे और कलाई पर लगी। महिला को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे की है। गोल चौक के पास रहने वाले बीमा एजेंट शुभांकर नंदी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। ये

गोली लगते ही सड़क की ओर भागी

बताया जा रहा है कि, 44 साल का आरोपी पेशे से बीमा कंपनी का एजेंट है और उसकी पत्नी की उम्र 39 साल है। वारदात से पहले पीड़िता बच्चों को कोचिंग छोड़कर आई थी। बताया जा रहा है कि पति के गोली मारने के बाद वो घर से दौड़ते हुए सड़क की ओर भागी और कुछ दूर जाकर गिर गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

गोली महिला के कंधे और कलाई पर लगी। जिससे महिला की जान बच गई।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button