Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»कबीरमय हुआ रायपुर, सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ रायपुर

कबीरमय हुआ रायपुर, सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

HD MAHANTBy HD MAHANT05/01/2026 - 4:42 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर, 05 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ संत संगठन के संयोजन में सद्‌गुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान द्वारा राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा सभागार में सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। 4 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक चले इस आयोजन में प्रदेशभर से पहुंचे संत समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूरत (गुजरात) से पधारे संत गुरु भूषण साहब ने कहा कि “अध्यात्म जीवन की आधारशिला है। आत्मा के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। सद्‌गुरु कबीर का मूल संदेश जीव दया और आत्मपूजा है—कबीर धर्म के अतिरिक्त कोई दूसरा धर्म नहीं।”
नदिया धाम से पधारे आचार्य मंगल साहब ने कहा कि कबीर की वाणी प्रेम, करुणा, दया और समर्पण का मार्ग दिखाती है, जो बिना अध्यात्म के संभव नहीं। “परमात्मा बाहर नहीं, प्रत्येक मनुष्य के भीतर विद्यमान है,” उन्होंने कहा।

दुधाधारी मठ से पधारे महंत रामसुंदर दास जी ने कबीर साहेब के ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “कबीर को कभी अनपढ़ कहा गया, लेकिन उनका ज्ञान इतना उच्च है कि आज उनकी वाणी पर शोध हो रहे हैं और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त की जा रही हैं।”
वहीं पाटेश्वर धाम से पधारे संत राम बालक दास जी ने कहा कि कबीर की वाणी मानवता, भाईचारे, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करती है तथा गुरु से गोविंद तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती है।

छत्तीसगढ़ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहब ने कहा कि “आत्मस्थ होना जीवन का परम लक्ष्य है। हमारा अस्तित्व आत्मा से है और उससे अलग भटकना ही जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है। कबीर साहेब का संदेश है कि परमात्मा कहीं बाहर नहीं, वह हम सबके भीतर निवास करता है।”
उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य कबीर पंथ की सभी परंपराओं को एक सूत्र में पिरोकर समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देना है।

See also  रायपुर में गुंडागर्दी पड़ी भारी! धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में साध्वी समष्टि, साध्वी समता, साध्वी भागवती, साध्वी सुमन, पुराण साहेब, घनश्याम साहब, पंचम साहब, देवेंद्र साहब सहित अनेक संतों ने अपने विचार रखे। साथ ही क्षेमेन्द्र साहेब, कुमार साहेब, बलवान साहेब, जितेंद्र साहेब, लखन साहेब, विजय साहेब एवं पूर्णेन्द्र साहेब सहित लगभग 200 संतों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरल सरिता भजनामृत भजन ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कबीर भजनों ने पूरे सभागार को कबीरमय कर दिया। मुख्य गायक डॉ. सुरेश ठाकुर रहे। पद्मश्री भारती बंधु सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सम्मेलन के दौरान समाज सेवा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आरएनएस समाचार एजेंसी के प्रबंध संपादक हर्ष शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत को उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष सुमित दास महंत,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन भारत के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महासचिव दास जी साहू,

नेवरा-तिल्दा से घनश्याम अग्रवाल जी तिरुपत बालाजी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित अन्य समाजसेवियों को संत समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

युवा संस्था रायपुर के संस्थापक राजीव राव ने कहा कि “संत समाज के बिना शांति और सद्भाव की कल्पना नहीं की जा सकती। संतों के मार्गदर्शन से ही समाज सही दिशा में आगे बढ़ता है।”

कार्यक्रम के पश्चात विश्व भ्रमणशील संत भुवनेश्वर साहेब ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। “मानव समस्याओं का समाधान संवाद से संभव है, विवाद से नहीं,” उन्होंने कहा।

See also  फ्लैग मार्च से सारंगढ़ में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी

संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, समता और प्रेम की स्थापना करते हुए सद्‌गुरु कबीर की वाणी के माध्यम से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब के सत्य, प्रेम और मानवता के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

एक दिन के लिए रायपुर कबीरमय हो उठा और सद्‌गुरु कबीर स्मृति महोत्सव अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा।
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

Comments are closed.

पोस्ट

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.