Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»सारंगढ़ बिलाईगढ़»फ्लैग मार्च से सारंगढ़ में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

फ्लैग मार्च से सारंगढ़ में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी

HD MAHANTBy HD MAHANT13/06/2026 - 9:02 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 13 जून 2026/ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सारंगढ़ पुलिस ने शनिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर अब सख्त कार्रवाई होगी। रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार, तुर्की तालाब चौपाटी, गार्डन सहित प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक चली पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने आम लोगों से सीधे संवाद किया, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और युवाओं को अनुशासन में रहने की समझाइश दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाना और पुलिस लाइन के जवानों ने पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान कई युवकों को थाना बुलाकर झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी, अनावश्यक समूहबाजी और शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बदमाशी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की सूचना तत्काल दें। इसके लिए बीट आरक्षकों और थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए ताकि जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क किया जा सके।

See also  अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक बिलासपुर ऋल अभ्यर्थियों को समय

गौरतलब है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी, जबकि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260613-WA0243.mp4
https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260613-WA0242.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

1971 से छीने गए ST अधिकारों की बहाली की मांग तेज, 11 अक्टूबर को मंडला में जुटेगा पनिका-पनका समाज

09/10/2026 - 6:12 PM

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.