सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा शिव टाकीज चौक में रबीन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।समरोह को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि रबीन्द्र नाथ टैगोर एक बहुप्रतिभा के धनी थे। वे एक कवि, साहित्यकार, गायक, संगीतकार, चित्रकार, सहित पर्यावरण प्रेमी थे, उन्होंने प्राचीन शिक्षा प्रणाली को अपनाते हुए ” गुरु शिष्य” परम्परा के अनुरूप शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय की स्थापना की।उनकी कृति” गीतांजलि ” के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि रबीन्द्र टैगोर की साहित्यसृजन की उच्चता का प्रमाण है कि उनकी रचना भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रूप में गाई जाती है। उनके शांतिनिकेतन में श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी अध्ययन किया था, उन्होंने ही श्रीमती गांधी को प्रियदर्शिनी नाम से सम्बोधित किया। बड़े बड़े चित्रकार शांतिनिकेतन से निकले, जो विश्व पटल पर अपनी कला को स्थापित किया। , उनका सम्बन्ध बिलासपुर से रहा है, उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए पेंड्रा जाते वक्त कुछ समय बिलासपुर स्टेशन में बिताया और एक कविता लिखी, जिसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उकेरा गया है।कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल, माधव ओत्तालवार,, विनोद साहू, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, वीरेंद्र सारथी, गणेश रजक, मनोज शर्मा, गौरव एरी आदि उपस्थित थे।
Read Next
2 days ago
16 जून को जामपाली में होगा धरती आबा शिविर
2 days ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने एडीईओ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
3 days ago
पाली-ताना खार, छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रेरणास्रोत सम्मेलन:
3 days ago
विधिक जागरूकता की ओर एक कदम – तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव द्वारा ग्राम घाना एवं जोरा में जागरूकता शिविर आयोजित
3 days ago
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम – बसना में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्योत्सव
4 days ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सिलाई प्रशिक्षण का आकस्मिक अवलोकन किया
4 days ago
रविवार 15 जून को सुबह 10 बजे से होगा एडीईओ परीक्षा
4 days ago
लोकतंत्र की ओर बढ़ा मानिकपुरी समाज,15 जून को होगा ऐतिहासिक मतदान
6 days ago
मानिकपुरी पनिका समाज के युवाओं ने संत कबीर प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया
1 week ago