छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में नग्न मिली युवक की लाश:खेत में कीचड़ से लथपथ था युवक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटनई में एक अज्ञात युवक का खेत के अंदर मिट्टी से सनी नग्न अवस्था में लाश मिली है। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृत युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक के शरीर में कोई कपड़े नहीं मिले हैं। शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं।

पुलिस ने की ग्रामीणों से पूछताछ

वही गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला है कि युवक मंद बुद्धि का था और गांव में घूमता रहता था। कहां से आया है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोटो को जिले के सीमावर्तीय थाना क्षेत्रों को भेजी गई है, ताकि युवक की पहचान हो सके और शव को परिजनों के दिया जा सके। युवक की मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!