सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक अभय ए महाजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है। सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर एसएसबी के आर्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 04 जून को ये स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। रिटर्निंग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र जैसे कि बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी तथा संबंधित सहायक रिटर्निंग अफसर उपस्थित थे।
Read Next
20 hours ago
डीजीपी नियुक्ति: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
2 days ago
छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान: 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
3 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
3 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
Related Articles
Check Also
Close