सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। नगरकी नारी शक्ति के द्वारा पद्मश्री से सम्मानित नगर के रामलाल बरेठ जी का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर किया गया। महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन पर एवं समूह की सचिव बिंदु सिंह, सहसचिव डॉ. आरती पाण्डेय से विचार विमर्श कर पद्मश्री से सम्मानित रामलाल बरेठ जी का सम्मान श्रीफल, शॉल, कुर्ता पैजामा, ड्राई फ्रूट्स, बुके, इत्यादि ले जाकर किया गया। समूह की सभी नारी शक्तियां जो उस समय कार्यक्रम में मौजूद थी उनके लिए गौरांवित करने वाला पल रहा। रामलाल बरेठ को कत्थक नृत्य में उनके अविश्वसनीय कार्य के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं, सन 1996 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सन 2006 में छत्तीसगढ़ सरकार का चक्रधर सम्मान और मध्य प्रदेश सरकार से भी शिखर सम्मान प्राप्त हो चुका है। रामलाल बेरठ रायगढ़ दरबार से जुड़ी कत्थक की रायगढ़ शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। रायगढ़ कथक शैली को लोकप्रिय बनाने और रायगढ़ को कत्थक राजघराने के रूप में स्थापित करने में, कथक नृत्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे देश भर में प्रसिद्ध है। साधारण व्यक्तित्व के धनी पद्मश्री से सम्मानित श्री बरेठ जी को सम्मानित करने पहुंची महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ ज्योति सक्सेना सचिव बिंदु सिंह, सहसचिव डॉ. आरती पांडे, डॉ. शीला शर्मा, योग गुरु अनीता दुआ, श्रीमती रेनू रानी गौतम, जयंती थवाईत, सीता गुप्ता, प्रिया तिवारी, गौरी कश्यप इत्यादि समूह की सखियां अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही थी जो यह समय आप जैसी महान विभूति के सानिध्य में बिताने का, कथक नृत्य कला के विषय पर आपके अनुभव से रूबरू होने का अवसर समूह के सदस्यों को प्राप्त हुआ ।
Read Next
1 day ago
“यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर’एक पेड़ मां के नाम’—मदनपुर में , राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
2 days ago
छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका/पनका समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
3 days ago
छ ग़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई की बैठक संपन्न
6 days ago
प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
6 days ago
एक पेड़ मां के नाम’ बना जनआंदोलन — शैलेन्द्र तोमर बोले, “अकाल मौत से बचना है तो पेड़ लगाना है”
6 days ago
बसना ब्लॉक में पहली बार मतदान से होगा पनिका/पनका समाज का चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए मलिन दास समेत तीन दावेदार मैदान में
1 week ago
सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 4.8 किलो गांजा बरामद
1 week ago
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 weeks ago
जिले से 3 एडवांस स्काउट मास्टर प्राकृतिक अध्ययन कैम्प में शामिल
2 weeks ago