छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री को शोकॉज नोटिस:जयसिंह अग्रवाल ने कहा था- चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता नहीं दिखी, मंत्रियों को नहीं मिली पावर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को शोकॉज नोटिस जारी किया है। अग्रवाल ने कोरबा में एक बैठक लेकर कहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। सरकार पिछले चुनाव में मिले जनादेश का कद्र नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिली। एक ताकत केन्द्रीकृत रही और कुछ लोगों के साथ पांच साल सरकार चलाती रही।

नोटिस में लिखा है कि पार्टी की हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें बिना नाम

कांग्रेस के सीटिंग एमएलए के टिकट काटने पर जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों के परफॉर्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता है। उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था।

मुखिया ने शहरी क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया- जयसिंह अग्रवाल

जयसिंह अग्रवाल ने बगैर नाम लिए भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है, अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। मुखिया का ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहा और शहरी क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया।

लिए भूपेश बघेल पर कई आरोप लगाए गए। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जयसिंह अग्रवाल से जवाब मांगा है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button