सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र के करैहापारा निवासी 25 वर्षीय नंदकिशोर श्रीवास ने तड़के अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह सुबह पांच बजे लघु शंका के लिए उठा था। इसके बाद उसने कमरे में मौजूद सीलिंग फैन के हुक से नायलॉन की रस्सी की मदद से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब चरवाहा पहुंचा तो उसने सबसे पहले नंदकिशोर की फांसी पर लटकती लाश देखी, जिसकी सूचना घर वालों को दी गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि मृतक ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है लेकिन परिजनों के अनुसार पिछले काफी समय से वह शारीरिक बीमारियों से परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण से उसने मौत को गले लगाया होगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Read Next
12 hours ago
रंग,रंजिश और रंज:रायपुर ग्रामीण में चार हत्याकांड से सनसनी, ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
होली मेमू स्पेशल ट्रेन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे, चार दिन के लिए चलेगी
1 day ago
आज चंद्र ग्रहण, रंगोत्सव कल; सूतककाल में रखें सावधानियां : पीठाधीश्वर दिनेश महाराज
1 day ago
सीयू के होली मिलन कार्यक्रम में मारपीट; परमिशन देकर प्रबंधन भूल जाता है जिम्मेदारी
1 day ago
04 मार्च होली के अवसर पर – भारतीय त्योहार होली : रंग, राग और रस की अद्भुत परंपरा
3 days ago
कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च
3 days ago
होली में मुखौटा लगाकर धूमना प्रतिबंधित
3 days ago
होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद
3 days ago
राजधानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक-स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार
4 days ago

