सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। बेखौफ चोरों ने नगर के बुधवारी बाजार के पास स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को निशाना बनाया। रात में चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी में मौजूद रकम को लेकर चलते बने। इसकी जानकारी सुबह हुई। घर और दुकानों को निशाना बनाने वाले चोर अब मंदिरो को भी नहीं बख्श रहे। मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में मौजूद दान पेटी तोड़कर चोर उसमें रखी रकम लेकर चलते बने। अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में 50 से 55 हजार की रकम थी। मंदिर में हालांकि सीसीटीवी नहीं लगे हैं इसलिए चोरों की तस्वीर कैद नहीं हुई, लेकिन आसपास कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं। जिसकी जांच करने पर चोरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग लग सकते है। इधर इस चोरी की सूचना तोरवा थाने में दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। मंदिर के पुजारी ने इस चोरी के बाद तोरवा पुलिस के रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाया है।
Read Next
10 hours ago
सारंगढ़ के जिला मेडिकल बोर्ड में 29 नागरिकों का हुआ जांच
10 hours ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया
10 hours ago
कलेक्टर डॉ कन्नौजे और एसपी वार्ष्णेय ने किया उप जेल सारंगढ़ का औचक निरीक्षण
23 hours ago
मानिकपुरी पनिका/पनका समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
3 days ago
त्रिवर्षीय यात्रा पूर्ण, पत्रकार कल्याण महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस; एच.डी. महंत को मिला गौरव सम्मान
5 days ago
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित (साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला सम्मान)
5 days ago
नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अनुशागिक संगठन राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय सचिव बने प्रकाश शर्मा
6 days ago
पर्यावरण चेतना को नई दिशा — एच. डी. महंत बने ‘राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी’
1 week ago
झूठी शिकायत की साज़िश बेनकाब: पत्रकार नारायण शर्मा को क्लीन चिट, अरविंद अवस्थी को मिला 1 करोड़ का मानहानि नोटिस
1 week ago