सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा नेता टाइगर कुर्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव ने महिला आरक्षण बिल पेश होने पर पीएम मोदी का जताया आभार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /भटगांव-
देश की नई संसद में पहली बैठक के
दौरान ही लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर महिलाओं में काफी उत्साह है। भाजपा नेता टाइगर कुर्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव ने इसे लेकर मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के राजनीतिक परिवेश को बदल देने वाला सा होगा। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर आभार जताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले नौ वर्षों में निरंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया गया है, अपितु आर्थिक रूप से भी समस्त महिलाओं को मजबूत करने का प्रयास मोदीजी का रहा है। यह दिखाता है कि मोदी सरकार सिर्फ कथनी में ही नहीं करनी में भी महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाएं कैसे मजबूत हों, इस दिशा में कार्य करती है। देश में महिलाएं पचास प्रतिशत मतदाता हैं। इस आधार पर मोदी सरकार ने यह अधिकार अब महिलाओं को दिया है, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें जनता आने वाले समय में जवाब देगी। आने वाले दिनों में अब अधिक महिला जनप्रतिनिधि संसद और विधानसभा में पहुंचेंगी।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button