सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय कर मैदान में उतार दिया है। जो बकायदा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने मैदान में पसीना बहा रहे है। इसी तारतम्य में युवामोर्चा ने प्रदेश मंत्री गौरी गुप्ता और प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनमोल झा को बिलासपुर लोकसभा का प्रभारी नियुक्त कर लोकसभा के सभी विधानसभाओं में अपने मोर्चा को एक्टिव करने की जिम्मेदारी दे दी है। इस बाबत वे प्रत्येक विधानसभाओं का दौरा कर युवा कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर बेलतरा मस्तूरी कोटा विधानसभाओं का दौरा कर युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स बताए। सुश्री गौरी गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता युवामोर्चा पार्टी की एक महत्वपूर्ण इकाई है। चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण तैयार करने में इनकी भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण होती है। खास कर युवा और नव मतदाताओं को रिझाने में ये अहम रोल प्ले कर सकते हैं। अतः जिम्मेदारी बड़ी है बूथ स्तर पर कार्ययोजना को अंजाम देना है। युवामोर्चा के अनमोल झा ने बताया कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल के अनेकों प्रोग्राम सौंपे गए हैं। नुक्कड़ सभा चौपाल चाय पर चर्चा मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया कैंपेन जैसे कार्यक्रम किए जायेंगे।
Read Next
28 minutes ago
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: गरियाबंद में भाजपा की हैट्रिक, कांकेर-पटना में कमल खिला
1 hour ago
नगर पंचायत चुनाव: बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीयों में कड़ी टक्कर,अध्यक्ष पद पर विक्रम कुर्रे आगे
2 days ago
प्राइवेट स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी
2 days ago
नगर पंचायतों में मतगणना के कारण 15 फरवरी को मदिरा दुकान रहेगा बंद
2 days ago
नगर पंचायतों में महिला निर्वाचन कर्मी करेंगे मतगणना कार्य
2 days ago
बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में 15 से 17 फरवरी तक मदिरा दुकान रहेगा बंद
3 days ago
बड़े शहर के प्राइवेट स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी
3 days ago
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी
3 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने मतदान दल के प्रशिक्षण का अवलोकन किया
3 days ago