सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। इस बार तेज रफ्तार बस ने हाईवे पर खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी जिसमें 15 यात्री घायल हो गए हैं। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर शुक्रवार देर रात ढाई से 3:00 बजे के बीच नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। ट्रेलर क्रमांक CG 10 AL 5701 ब्रेकडाउन की वजह से सड़क पर खड़ी थी। इधर रॉयल ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 MM 3193 शुक्रवार को अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर निकाली थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा पाली होते हुए रतनपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। रात करीब 2:00 बजे रतनपुर के बी एल टी कॉलेज के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर बस चालक को नजर नहीं आई, और वह ट्रेलर से जा भिड़ा। हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर बस को छोड़कर भाग गए। इधर दुर्घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई, जिनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर पहुंचे। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए है। पता चला है कि ज्यादातर यात्री रायपुर जा रहे थे, वहीं कुछ यात्री बिलासपुर में उतरने वाले थे। इस सड़क हादसे में सामान्य तौर पर घायल यात्रियों का रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद जाने दिया गया। घायलों में विश्रामपुर की रहने वाली उमा नन्दी, सूरजपुर की सावित्री, रायपुर के दीपक अग्रवाल आदि शामिल है। इधर दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे किया और यातायात को सुचारू बनाया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में आठ लोगों को सामान्य चोट आई है जिन्हें इलाज के बाद जाने दिया गया वहीं बस में फंसे दीपक अग्रवाल और उमा नंदी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस फरार बस के ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश कर रही है।
Read Next
5 days ago
सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम
5 days ago
बाँकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से सुश्री ज्योति महंत प्रबल दावेदार
5 days ago
महाकुंभ पर्व पर विशेष-
5 days ago
जीवित हितग्राही को मृत बताकर राशन बंद करने वाला पंचायत सचिव हुआ निलंबित
5 days ago
राशन दुकानदार की मनमानी ग्रामीण त्रस्त ,जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
5 days ago
आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निकली भर्ती अंतिम तिथि 22 जनवरी
5 days ago
अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध संयुक्त टीम ने करी बड़ी कार्यवाही ,सवा आठ लाख रुपए का धान बरामद
6 days ago
वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार: पत्रकार को धमकी देने और अवैध वसूली का खुलासा
1 week ago
5 जनवरी राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर विशेष-
1 week ago
पत्रकार की हत्या पर बीजापुर में जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Related Articles
Check Also
Close