Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज की सौजन्य भेंट

24/06/2026 - 5:56 PM

उपचारात्मक शिक्षण : सीखने के संकट का सबसे आवश्यक समाधान

24/06/2026 - 12:35 PM

रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करते युवक को पुलिस ने पकड़ा

24/06/2026 - 12:33 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 25
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»Uncategorized»राजसमंद में बिना तिरपाल ढके मिनरल्स के परिवहन पर लगेगी रोक — दुर्घटनाएं और प्रदूषण दोनों पर लगेगी लगाम:- डाॅ. आमेटा
Uncategorized

राजसमंद में बिना तिरपाल ढके मिनरल्स के परिवहन पर लगेगी रोक — दुर्घटनाएं और प्रदूषण दोनों पर लगेगी लगाम:- डाॅ. आमेटा

HD MAHANTBy HD MAHANT12/07/2025 - 2:19 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राजस्थान/राजसमंद राजसमंद में बढ़ते सड़क हादसों और वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अब मिनरल्स, बजरी और मार्बल स्लरी का ढके बिना परिवहन नहीं हो सकेगा। इस दिशा में जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सांखला के तत्वावधान में राजसमंद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण आमेटा एवं जिला अध्यक्ष सीए दिनेश चंद्र सनाढ्य ने बताया कि बिना तिरपाल ढंके ट्रकों से उड़ता मार्बल पाउडर और स्लरी जहां एक ओर वायु प्रदूषण फैला रहा है, वहीं दोपहिया चालकों के लिए यह हादसों की बड़ी वजह बन चुका है। यदि ऐसे ट्रकों को ढककर परिवहन कराया जाए तो सड़क हादसों में 20% तक की कमी लाई जा सकती है।

डॉ.आमेटा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सड़क एवं परिवहन प्रमुख सचिव जयपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उदयपुर एवं जिला परिवहन अधिकारी राजसमंद को पत्र भी प्रेषित किया गया, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई।बैठक में तीन अहम बिंदुओं पर सर्वसम्मति बनी:

1. मार्बल स्लरी, बजरी व उड़ने वाले मिनरल्स के ट्रांसपोर्टेशन पर तिरपाल अनिवार्य होगा।

2. ट्रक-ट्रेलर में पीछे लकड़ी या लोहे का फंटा पूरा होना जरूरी होगा।

3. ट्रक की बॉडी के ऊपर या बाहर कोई मिनरल सामग्री नहीं लटकाई जाएगी।

एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम काबरा ने इन बिंदुओं पर सहमति जताते हुए कहा कि बिना तिरपाल के किसी ट्रक की बिल्टी नहीं बनाई जाएगी और नियमों की अवहेलना पर संबंधित ट्रक पर कार्रवाई की जाएगी।जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सांखला ने जनहित के इस कदम के लिए मंच के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे प्रदूषण व दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस बैठक में समाजसेवी किशोर कोठारी, महामंत्री हिम्मत सिंह राठौड़, संगठन मंत्री सत्यनारायण पालीवाल, जीतू भाई, पुष्पेंद्र जैन, प्रकाश चंद्र जैन सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

अभिनेता शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में वकील ने की शिकायत

27/08/2025 - 8:09 AM

नेपाल के विराटनगर में अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मान से विभूषित हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

13/07/2025 - 4:29 AM

“गौशाला की गोद में भावुक हुए डॉ. राकेश मिश्रा, कहा – ‘मां का आशीर्वाद और श्रीगौमाता का स्नेह एक समान’”

16/06/2025 - 8:34 PM

Comments are closed.

पोस्ट

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज की सौजन्य भेंट

24/06/2026 - 5:56 PM

उपचारात्मक शिक्षण : सीखने के संकट का सबसे आवश्यक समाधान

24/06/2026 - 12:35 PM

रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करते युवक को पुलिस ने पकड़ा

24/06/2026 - 12:33 PM

बिलासा एयरपोर्ट पर शुरू हुई फूड एंड बेवरेज सुविधा

24/06/2026 - 12:31 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.