बिलासपुर 24 जून 2026/ सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टंट करने का एक खतरनाक मामला सामने आया है। चकरभाठा पुलिस ने रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती क्रेटा कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी
घटना 21 जून की देर रात हिरों माइंस के पास हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 10-बीई 4400 को ट्रेस कर जब्त कर लिया। जांच में वाहन चालक की पहचान प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर के रूप में हुई। अपने बयान में युवक ने यातायात नियमें के उल्लंघन की बात स्वीकार की। जिस पर आरोपी युवक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी जानलेवा है और इससे सड़क पर गंभीर हादसे हो सकते हैं। वे सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।




