छत्तीसगढ़रायपुर

रेडक्रॉस प्रबंध समिति चुनाव में हरिशंकर चौहान ने सभापति और वर्षा बंसल ने उप सभापति पद जीता

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 18 दिसंबर 2024/भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला इकाई के मनोनीत अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू, सचिव डॉ एफ आर निराला, प्रदेश प्रतिनिधि लिंगराज पटेल तथा 13 शासकीय एवं 13 गैर शासकीय सदस्यों की उपस्थिति में जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति की गुप्त मतदान के माध्यम से चुनाव द्वारा चयन किया गया। सभापति के लिए तीन दावेदार अब्बास अली सैफी, रतन शर्मा और हरिशंकर चौहान को क्रमशः 3, 9 और 14 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उप सभापति के दावेदार वर्षा बंसल, अरुण गुड्डू यादव और मीना अग्रवाल को क्रमशः 13, 12 और 1 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सभापति के लिए परियोजना निदेशक पंचायत, हरिशंकर चौहान और उप सभापति के लिए डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल विजयी हुए। इसी प्रकार कोषा अध्यक्ष के चुनाव में सहायक प्राध्यापक लोकेश पटेल विजयी हुए। इस अवसर पर एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित मीडिया से दीपक थवाईत, मोहन नायक, शोभदास मानिकपुरी, गोविंद बरेठा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!