सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2024/सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुनील सोनी, अन्य अतिथियों तथा नागरिकों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे जोश, हर्षोल्लास के साथ देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी एवं अन्य विविध भाषाओं के गानों पर स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें सारंगढ़ के सीपीएम हायर सेकेंडरी, मोना मार्डन, सरस्वती शिशु मंदिर एवं शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय रहा और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ को प्रथम, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हरदी को द्वितीय तथा शासकीय स्वामी आत्मांनद विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

