Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    अंधविश्वास:भूत भगाने के नाम पर महिला को प्रताड़ित करने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

    HD MAHANTBy HD MAHANT19/01/2024 - 5:34 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैंस/बिलासपुर। 21वीं सदी में भारत चांद और सूरज तक जा पहुंचा है लेकिन आज भी छत्तीसगढ़ के गांव में तंत्र-मंत्र, झाड़ फूंक और टोनही प्रथा को मानने वाले मौजूद है। जिनकी वजह से सभ्य समाज को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मस्तूरी थाने में दर्ज हुआ है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो बैगा समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।गांव में आज भी बीमार पड़ने पर लोग डॉक्टर नहीं बैगा को प्राथमिकता देते है। बीमारी की वजह शारीरिक व्याधि नहीं तंत्र-मंत्र और टोना टोटका हुआ करता है। ऐसी धारणा लाख कोशिशों के बावजूद लोगों के दिमाग से नहीं निकल रही। इसी अंधविश्वास की शिकार हो गई मस्तूरी थाना क्षेत्र के गांव भदौरा में रहने वाली भूरी बाई। जिसे टोनही बता कर उसके चेहरे, सीने और शरीर की अन्य अंगों को दागा गया। आरोप लगाया गया कि वह लोगों के घरों में भूत भेजती है। घटना को अंजाम देने के बाद केजउ राठौर और उसके परिजन बैगाओं के साथ फरार हो गए थे। जिनकी तलाश पुलिस की टीम लगातार कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ में कर रही थी। आखिरकार पुलिस को यह सभी बाल्को में मिले तो वही आरोपी बैगा को पुलिस ने जांजगीर चाम्पा से हिरासत में लिया। जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। केजउ राठौर की बेटी और बहू बीमार थी, जिनका इलाज डॉक्टर से कराने की बजाय उस अंधविश्वासी ने अपने दामाद संतोष राठौड़ को बैगा बुलाने के लिए बोला। संतोष राठौड़ भी अपने पहचान के देवी प्रसाद और धर्मा बैगा को लेकर ग्राम भदौरा झारफूंक करने पहुंचा। हमेशा की तरह ग्राम भदौरा में भी केजउ राठौर के घर में बैगाओ द्वारा झारफूंक के नाम पर ढोंग आरंभ हो गया। अलग- अलग कर्मकांड, मंत्र के नाम पर परिवार को भ्रमित किया जाने लगा। इन लोगों ने भूत भगाने का भी ड्रामा किया। सभी को झांसे में लेते हुए बताया गया कि एक बार फिर से रात में भूत भगाया जाएगा। रात में सब को इकट्ठा करके पूजा पाठ के नाम पर ढेर सारा सामान मंगाया गया। जिसमें केजउ का बेटा, उसके समधि और दोनों दामाद भी शामिल थे। इसी नौटंकी के दौरान बैगाओं ने गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला भूरी बाई को घसीटते हुए ले‌ आए। और उसे टोनही करार देकर उसके साथ मारपीट की गई। लोगों को बताया गया की भूरी बाई ही राठौर परिवार में भूत भेज कर सबको बीमार कर रही है। इसके बाद हंसिया गर्म कर उसके हाथ पैर और शरीर में दागा गया। जब वह अधमरी हो गई तो उसे छोड़ दिया गया। फिर सबको एहसास हुआ कि उनसे अपराध हुआ है।इसलिए पुलिस के डर से सब भाग खड़े हुए। इसकी शिकायत जब भूरी बाई के बेटे ने थाने में की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन फानन में आरोपियों की तलाश शुरू हुई।

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    01. केजउ राठौर पिता स्व0 विजय राठौर उम्र 56 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी 02 सुरेश उर्फ रीतू राठौर पिता केजउ राठौर उम्र 28 साल साकिन भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी 03 रवि उर्फ लल्ला उर्फ दद्दू राठौर पिता रामकुमार उम्र 23 साल साकिन धारा शिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा 04.. संतोष राठौर पिता स्व०धनसाय राठौर उम्र 38 साल साकिन पुरानी बस्ती वार्ड क्र0 12 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा05. देवी कहरा पिता स्व0 मंगलूराम उम्र 48 साल साकिन ठाकुर देव मंदिर के पास भीमा तालाब जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-‘चांपा 06.. धरम कहरा पिता गौतम कहरा उम्र 45 साल साकिन किकिरदा थाना बिर्रा हाल पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा 07 बिशाल नाथ राठौर पिता गोपालाराम उम्र 48 साल साकिन हालाहुली अटल चौक थाना खरसिया जिला- रायगढ़ (छ0ग0
    पुलिस ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह के अंधविश्वास और किसी के बहकावे में आकर अपराध को अंजाम न दें। छत्तीसगढ़ में टोनही प्रथम निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानून है। इस तरह की बातों पर विश्वास करने वालों को सजा हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM

    बेलगाम ई-रिक्शा से बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    29/04/2026 - 9:55 AM

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM
    Editors Picks

    29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस-

    29/04/2026 - 10:12 AM

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बिजली सप्लाई नहीं, जल वितरण कार्य बाधित

    29/04/2026 - 10:10 AM

    नारायणा ई-टेक्नो स्कूल विवाद: ठगी के आरोपों पर गरमाई सियासत, सख्त कार्रवाई की मांग तेज

    29/04/2026 - 10:05 AM

    बेलगाम ई-रिक्शा से बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    29/04/2026 - 9:55 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.