Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMay 18, 2024

    अधिकारियों को दिया गया मतगणना कार्य का प्रशिक्षण

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के पश्चात 4 जून को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर हैंण्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के डिप्टी सीईओ यू.एस. अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर प्रणव सिंह द्वारा मतगणना कार्य के संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण भी शामिल हुए। कलेक्टर ने मतगणना से संबंधित कई प्रश्न भी मास्टर ट्रेनर से किए। प्रशिक्षण में बिलासपुर सहित मुंगेली जिले के 8 विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और उनके सहयोगी मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जाएंगे। प्रत्येक टेबल में तीन लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रशिक्षण स्थल में ही मतगणना कक्ष का मॉडल बनाया गया। जहां हैंड्स ऑन ट्रेनिंग (खुद करके देखना) के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने मतगणना के बारे में सीखा।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। सबसे पहले डाक मतपत्र एवं इटीपीबीएस की मतों की गणना की जाएगी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, मुंगेली जिले की एडीशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एमटी आलम, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित उन्हें सहायक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026

    न्यायधानी की अंत:सलीला अरपा अब संवरेगी नहीं गिरेगा 70 नालों का गंदा पानी

    April 16, 2026

    3 महीने का एक साथ राशन वितरण में सर्वर डाउन-

    April 16, 2026

    विश्वविद्यालय प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि विद्या का आध्यात्मिक आलय है” : प्रो बाजपेई

    April 16, 2026
    Editors Picks

    तालाब सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र होता है – डॉ सोमनाथ यादव

    April 16, 2026

    लोकसेवक’ बनाम ‘सरकारी सेवक’—पेंशन की विसंगति और नैतिकता का प्रश्न

    April 16, 2026

    बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गरमाया, विभागीय जांच जारी

    April 16, 2026

    न्यायधानी की अंत:सलीला अरपा अब संवरेगी नहीं गिरेगा 70 नालों का गंदा पानी

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.