Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJuly 18, 2024

    अमृत सरोवर योजना से चौहा के ग्रामीणों की जीवन की बदली दशा और दिशा

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर पनपीता तालाब गहरीकरण होने से मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम चौहा के ग्रामीणों के जीवन की दशा और दिशा बदल गई है। ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा के साथ ही, खेती-किसानी के लिए सिंचाई सुविधा का एक अन्य विकल्प मिल गया है।

    साथ ही आजीविका के लिए मछली पालन कर किसान अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे है साथ ही मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को भी रोजगार प्राप्त हुआ।मस्तूरी विकासखण्ड में तालाब गहरीकरण से ग्रामीणों को अनेकों सुविधाएं प्राप्त हुई है। गांव में पनपीता तालाब का क्षेत्रफल तो अधिक था लेकिन उबड़ खाबड़ और गहराई नहीं होने से अधिक मात्रा में पानी का भराव तालाब में नहीं हो पाता था। यहां बरसात के मौसम का पानी भी सूख जाता था जिससे ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या, मछलीपालन करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। खेती किसानी के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामवासियों ने बताया कि तालाब गहरीकरण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव होने के बाद कार्य स्वीकृत कया गया। कार्य स्वीकृत होन के बाद मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारियों में पात्र मजदूरों के माध्यम से 4956 मानव दिवस सृजित कर कार्य संपूर्ण किया गया। अमृत सरोवर पनपीता तालाब गहरीकरण में ग्रामीणों, मनरेगा के मजदूर, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक का विशेष योगदान रहा है। तालाब गहरीकरण होने से अब पूरे वर्षभर पनपीता तालाब में पानी भरा रहता है जिससे तालाब के पानी का उपयोग ग्रामीण अपने रोजमर्रा के जीवन में बड़े आसानी से कर रहे है। कृषि के कार्यों एवं निस्तारी के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में ग्रामीणों को मिल रहा है। तालाब गहरीकरण से जल संग्रहण भी अधिक हो रहा है और आस पास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर भी ऊंचा हुआ है। मछली पालन करने वाले ग्रामीणो के आमदनी में वृद्धि होने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत मिलने वाले इस सहयोग के लिए सरकार का धन्यवाद दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026

    25 अप्रैल –विश्व मलेरिया दिवस: रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ समाज की दिशा

    April 25, 2026

    (खबर का असर) निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती: अब NCERT और CG बोर्ड की पुस्तकें ही मान्य, मनमानी पर लगेगा अंकुश

    April 25, 2026

    सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: फर्जी नियुक्ति पत्र में 5 विभागों की भर्ती दिखाकर युवाओं को ठगा, सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर तक नकली

    April 24, 2026
    Editors Picks

    पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पकडे

    April 25, 2026

    गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54 सिलेंडर जब्त:ताबड़तोड़ कार्रवाई

    April 25, 2026

    अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत

    April 25, 2026

    25 अप्रैल –विश्व मलेरिया दिवस: रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ समाज की दिशा

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.