सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर, लम्बित अपराधों के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों को थाने में लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उनके थाना क्षेत्र में लंबित धारा 420 आईपीसी के लंबित अपराधों के समीक्षा की गई।जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा 18 प्रकरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा द्वारा 22 प्रकरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार द्वारा 4 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा 16 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल द्वारा 55 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेष सिंह द्वारा 10 प्रकरण, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा 16 अपराधों की समीक्षा की गई. समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में विवेचकों को आ रही समस्याओं का निदान किया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा उपरांत अब तक चार प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, तथा 4 प्रकरण में चालान तैयार किया जा चुके हैं। शीघ्र ही शेष सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
Read Next
1 day ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
1 day ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
1 day ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
1 day ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
2 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
2 days ago
जिला, जनपद और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी
2 days ago
3 फरवरी को मीडिया के समक्ष होगा ईवीएम के उपयोग संबंधी कार्यशाला
2 days ago
डौंडी लोहारा नगर पंचायत चुनाव: पंचकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
3 days ago
“जनता के हक की बुलंद आवाज़, अजय वर्मा ने ठोका ताल!”
3 days ago
कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध : कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिए आदेश
Related Articles
Check Also
Close