छत्तीसगढ़बिलासपुर

कानन पेंडारी चिड़ियाघर में नील गायों में जोरदार भिडंत, एक घायल

बिलासपुर।कानन पेंडारी जू में शनिवार को दो नर नील गाय में फाइटिंग हो गई। इस घटना में एक नील गाय को गंभीर चोट आई। उसकी हालत देखकर तत्काल जू प्रबंधन उसे केज से अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।घटना सुबह की है, इस समय तक जू में कोई नहीं पहुंचा। केवल रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ही तैनात रहते हैं। सुबह जिस जूकीपर की ड्यूटी नील गाय के केज में रहती है, वह पहुंचा तब उसने देखा कि एक नील गाय घायल स्थिति में पड़ा हुआ है तो वह घबरा गया। उसने तत्काल जू के जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा वन्य प्राणी चिकित्सक डा. पीके चंदन को दिया। उन्होंने नील गाय को तत्काल केज से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा। नील गाय के कई हिस्से में सींग के हमले का निशान थे, इन जख्मों से खून भी बह रहा था। कुछ घाव गहरे भी है। हालांकि जू अस्पताल में रखकर नील गाय का उपचार तो शुरू कर दिया गया है। लेकिम, जख्म ठीक होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। बताया जा रहा है कि अकेले नील गाय नहीं बल्कि हिरण प्रजातियों के अन्य वन्य प्राणियों के केज की स्थिति यही है। हर दिन एक न एक घायल जरुर हो रहा है। इस बार फाइटिंग काफी देर तक चली, जिसके चलतेएक नील गाय को चोट आई। समय पर उपचार शुरू होने के कारण अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ठीक हो जाएगा। हालांकि उसके स्वस्थ्य होने के बाद भी कुछ दिन तक घायल नील गाय को केज में शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

सक्रियता बरतने के निर्देश

कानन पेंडारी जू में सीसीटीवी कैमरे की कमी है। यही कारण है कि पूरे जू परिसर व केज के अंदर की गतिविधियों की निगरानी ठीक तरह नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में केज ड्यूटी में तैनात जूकीपरों की जवाबदारी बढ़ जातीहै। इस घटना के बाद सभी को ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह जब दो वन्यप्राणी में भिडंत हो तो अपने तरीके से उन्हें खदेड़ने का भी प्रयास करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!