Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंच पर साहित्यकार का किया अपमान
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंच पर साहित्यकार का किया अपमान

HD MAHANTBy HD MAHANT09/01/2026 - 8:34 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीसीयू) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद उस समय विवाद की भेंट चढ़ गया, जब मंच से हुआ एक संवाद अकादमिक मर्यादा की सीमाएं लांघता नजर आया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल कर रहे थे। इसी दौरान नागपुर से आमंत्रित वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा मंच के सामने की सोफे पर उपस्थित थे। कुलपति के संबोधन के बीच उन्होंने कथाकार की ओर इशारा करते हुए पूछ लिया कि “भाई साहब, आप बोर तो नहीं हो रहे हैं?” इस टिप्पणी पर मनोज रूपड़ा ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “विषय पर बात करिए।”बताया जा रहा है कि यह जवाब कुलपति को नागवार गुजरा। इसके बाद उन्होंने मंच से ही तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “मैं बिना मुद्दे की बात नहीं करता, लेकिन कुलपति से कैसे बात करते हैं, इसका विवेक आपको नहीं है।” यहीं नहीं, कुलपति ने सार्वजनिक रूप से यह भी कह दिया कि “आपको बुलाया किसने है,” और कथाकार को खरी-खोटी सुनाते हुए कार्यक्रम से चले जाने का निर्देश दे दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में उन्हें विश्वविद्यालय के किसी कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए।

वीडियो वायरल, तीखी प्रतिक्रिया

इसलिए पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। साहित्यकारों, शिक्षाविदों और छात्रों के बीच इस घटना को लेकर गहरीश असहजता है।

See also  छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा होली मिलन आयोजित

घटना का हुआ तीव्र विरोध

अकादमिक जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन सार्वजनिक मंच से किसी वरिष्ठ लेखक या अतिथि के साथ इस तरह का व्यवहार विश्वविद्यालय की परंपरा और शैक्षणिक संस्कृति के विपरीत है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कई शिक्षाविदों ने कहा कि ऐसे आचरण से विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचता है और बौद्धिक संवाद की आत्मा कमजोर होती है।घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, लेकिन मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

कथाकार की प्रतिक्रिया अशोभनीय थी – कुलपति

कुलपति प्रो आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा किसी भी मंच की एक गरिमा और मर्यादा होती है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित व्यक्ति काफी समय से मोबाइल पर रील देख रहे थे। जिसकी आवाज भी मुझे सुनाई पड़ी । यह न केवल मंच की गरिमा के विरुद्ध था, कार्यक्रम की परंपराओं के खिलाफ था। इस पर मैंने अत्यंत सहज और विनम्र भाव से केवल इतना कहा कि आप कहीं बोर तो नहीं हो रहे हैं? इतने में वह भड़क गए उनसे जो प्रतिक्रिया मिली वह अशोभनीय थी। एक कथाकार से इस प्रकार की प्रतिक्रिया अपेक्षित नहीं थी। उनकी अनिच्छा को समझते हुए मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वह सहज नहीं है तो वह कार्यक्रम स्थल से जा सकते हैं।

मेरा कोई निजी विरोध नहीं, साहित्यकारों का अपमान -मनोज रूपड़ा

मनोज रुपड़ा कथाकार नागपुर ने कहा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल द्वारा मेरे साथ किए गए व्यवहार को लेकर ना तो मैं विचलित हूं और ना ही व्यक्तिगत रूप से आहत। मेरा कोई निजी विरोध भी नहीं है। यह विषय मेरे सम्मान का नहीं बल्कि समूचे साहित्य जगत की गरिमा से जुड़ा हुआ है। यह घटना किसी एक व्यक्ति की नहीं साहित्यकारों के आत्म सम्मान का अपमान है। इसी कारण आज अनेक साथी, लेखक, बुद्धिजीवी स्वत: आगे आकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। यदि मैं कहीं गलत होता तो इतने बड़े स्तर पर यह नैतिक समर्थन संभव नहीं होता।

See also  निरीक्षण में सख्त कलेक्टर, देरी और लापरवाही पर सीधी चेतावनी

कथाकार से दुर्व्यवहार की निंदा: सुरेश सिंह बैस

विचार क्रांति साहित्य प्रोत्साहन परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा माननीय तौर पर बुलाए गए अतिथि कथाकार के अपमान की जितने भी निंदा की जाए कम है। सभी साहित्यकारों को विरोध के लिए आगे आना होगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

Comments are closed.

पोस्ट

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.