Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

    April 18, 2026

    प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस पर सरकार ने दिखाई सख्ती

    April 18, 2026

    1 करोड़ से अधिक गांजा सहित तस्कर पकड़ा गया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTNovember 2, 2024

    ग्रामीण अंचल चमका दिखी स्वच्छ भारत की तस्वीर

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अलग-अलग विकासखण्ड में हुआ 95% शौचालय निर्माण पूर्ण

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की चमक अब गांव-गांव में दिखाई देने लगी है। अब तो स्वच्छता की चमक ग्रामीण अंचलों में प्राय दिखाई देने लगी है ।अपना जिला तो अभियान के तहत शौचालय निर्माण का काम पूरा कर लक्ष्य प्राप्ति की कगार पर पहुंच चुका है। शौचालय निर्माण को लेकर लोगों की सोच बदली और वे अब खुले में शौच की जगह घर में शौचालय का निर्माण कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो तीन वर्षों में मिले लक्ष्य के आधार पर लगभग 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच से होने वाली बीमारी व दुर्घटना में काफी कमी आई है।


    स्वच्छ भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा व खुले में शौच की वजह से कई तरह की होने वाली बीमारी व दुर्घटना की रोकथाम के लिए शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले के चार ब्लाक में घरों के अलावा सड़क किनारे भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बाहर खुले में शौच करने की जगह एक निश्चित स्थान मुहैया कराई। इससे गंदगी न हो और लोग स्वच्छता अभियान से भी जुड सकें। जिले में हर साल 90 से 95 प्रतिशत शौचालय का निर्माण पूर्ण हो रहा है। हर साल लोग स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान से जुडकर योजना से लाभान्वित हो रहे है। अधिकारियों की मानें क तो उनके पास हर साल विभिन्न माध्यम से शौचालय की मांग को लेकर आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लोगो की जागरूकता का ही परिणाम है कि लोग शौचालय निर्माण को लेकर लगातार जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।


    ___________________________

    किन वर्षों में बने कितने शौचालय

    वर्ष 2020-21-
    बिल्हा में स्वीकृत कार्य – 1,332
    पूर्ण 1,314 – प्रगतिरत 18

    मस्तूरी में स्वीकृत कार्य – 3,267
    पूर्ण 3,267 -प्रगतिरत 00

    कोटा में स्वीकृत कार्य – 2,888
    पूर्ण 2,810 – प्रगतिरत 78

    तखतपुर में स्वीकृत कार्य – 4,277,
    पूर्ण 3,986 – प्रगतिरत 291

    वर्ष 2022-23
    बिल्हा में स्वीकृत कार्य – 1,511
    पूर्ण 1,018 – प्रगतिरत 493

    मस्तूरी में स्वीकृत कार्य – 479,
    पूर्ण 393 -प्रगतिरत 86

    कोटा में स्वीकृत कार्य – 100,
    पूर्ण 63 – प्रगतिरत 37

    तखतपुर में स्वीकृत कार्य – 306
    पूर्ण 287- प्रगतिरत 19

    वर्ष 2023-24
    बिल्हा में स्वीकृत कार्य – 226,
    पूर्ण 187 – प्रगतिरत 39

    मस्तूरी में स्वीकृत कार्य – 189
    पूर्ण 153 – प्रगतिरत 36

    कोटा में स्वीकृत कार्य – 95
    पूर्ण 89 – प्रगतिरत 06

    तखतपुर में स्वीकृत कार्य – 102,
    पूर्ण 89 – प्रगतिरत 13
    ___________________________

    ऐसे किया जा सकता है आवेदन

    शौचालय की मांग को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नगर निगम, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत या फिर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संबंधित आवेदन पर ग्राम पंचायत या फिर नगर पंचायत, नगर निगम के अधिकारी मौके पर सर्वे कर उपयोगिता की जांच करते हैं और निर्माण की अनुमति दी जाती है।
    स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में डिमांड के आधार पर लगातार अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। जिले में अब तक 14 हजार 772 कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें से 13 हजार 695 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 1,116 शौचालय निर्माण कार्य प्रगति पर है
    – आरपी चौहान सीईओ, जिला पंचायत बिलासपुर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

    April 18, 2026

    प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस पर सरकार ने दिखाई सख्ती

    April 18, 2026

    1 करोड़ से अधिक गांजा सहित तस्कर पकड़ा गया

    April 18, 2026

    सरकारी दफ्तर में मारपीट और सीधे कलेक्टर का एक्शन—3 दिन में जवाब नहीं तो एकतरफा कार्रवाई तय!”

    April 17, 2026

    सड़क निर्माण में देरी; हाईकोर्ट नाराज – प्रक्रिया के बहाने जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

    April 17, 2026

    सोशल मीडिया की सच्चाई और हमारी जिम्मेदारी

    April 17, 2026
    Editors Picks

    ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

    April 18, 2026

    प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस पर सरकार ने दिखाई सख्ती

    April 18, 2026

    1 करोड़ से अधिक गांजा सहित तस्कर पकड़ा गया

    April 18, 2026

    सरकारी दफ्तर में मारपीट और सीधे कलेक्टर का एक्शन—3 दिन में जवाब नहीं तो एकतरफा कार्रवाई तय!”

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.